फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Seven injured with sticks for installing goddess statue on village community land

Kaushambi News: ग्राम समाज की भूमि पर देवी प्रतिमा स्थापित करने को लेकर चटकी लाठी, सात जख्मी

Wed, 25 Sep 2024 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 25 Sep 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Seven injured with sticks for installing goddess statue on village community land
पइंसा थाना परिसर में बैठी फत्तू का पूरा गांव की महिलाएं। संवाद
इलाके के फत्तू का पूरा मजरा अनेठा गांव में ग्राम समाज की भूमि पर देवी प्रतिमा स्थापित करने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। इनके बीच चले लाठी-डंडे में महिलाओं समेत सात लोग जख्मी हो गए। घायलों को सिराथू सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों को थाने लाकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। देर शाम तक प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी थी।
विज्ञापन

फत्तू का पूरा गांव स्थित ग्राम सभा की जमीन पर पिछले साल अनुसूचित जाति के लोग आंबेडकर प्रतिमा स्थापित करना चाहते थे। शिकायत पर पुलिस ने रोक लगा दी थी। इस बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने भूमि पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने के लिए अनुमति मांगी। एसडीएम के निर्देश पर मंगलवार को लेखपाल साधना सिंह मौके का निरीक्षण करने पहुंचीं।
विज्ञापन

उनके सामने ही दोनों पक्षों के लोग इस बात पर भिड़ गए कि जब आंबेडकर प्रतिमा नहीं रखने दी गई गया तो फिर दुर्गा प्रतिमा भी नहीं रखने दी जाएगी। इसे लेकर दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडा लेकर एक-दूसरे से भिड़ गए। इनके बीच हुई मारपीट में एक पक्ष से मधु देवी, छोटेलाल, राजेश व दूसरी तरफ से कुंती देवी, शांति देवी, पवन व गजेंद्र को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को सिराथू सीएचसी में भर्ती करा दिया गया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। थानाध्यक्ष रोशन लाल ने बताया कि किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed