{"_id":"68b4a33c9694a47abf04e0f9","slug":"services-of-legal-metrology-department-online-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-129687-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: विधिक माप विज्ञान विभाग की सेवाएं ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: विधिक माप विज्ञान विभाग की सेवाएं ऑनलाइन
Mon, 01 Sep 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर में रविवार को आयोजित कार्यशाला में बोलते व्यापारी। स्रोत: स्वयं
विधिक माप विज्ञान विभाग की ओर से रविवार को वेइंग उपकरणों के ऑनलाइन सत्यापन की प्रक्रिया पर बैठक व प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। विभाग ने अब अपनी सभी सेवाएं ऑनलाइन कर दी हैं।
वरिष्ठ निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि अब व्यापारियों को सत्यापन शुल्क जमा करने अथवा सत्यापन के लिए कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी। वेइंग उपकरणों का सत्यापन ऑनलाइन किया जा सकता है। पेट्रोल पंपों पर सत्यापन के लिए शिवम केशरवानी ने लैपटॉप व मोबाइल पर ऑनलाइन आवेदन का प्रदर्शन कर व्यापारियों को प्रक्रिया समझाई। विभाग ने व्यापार में सुगमता को ध्यान में रखते हुए सत्यापन की प्रक्रिया का फ्लोचार्ट उपलब्ध कराया ताकि व्यापारी स्वयं या जनसेवा केंद्र से आसानी से आवेदन कर सकें।
50 किग्रा क्षमता या इससे अधिक वाले नॉन ऑटोमैटिक वेइंग उपकरण जैसे इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफार्म मशीनें व सराफा व्यापारियों की ओर से प्रयुक्त उच्च व विशिष्ट यथार्थता वाले उपकरणों का सत्यापन इन-सीटू किया जाएगा। बैठक में व्यापारियों की शंकाओं का समाधान किया गया और उनके सुझाव भी दर्ज किए गए। विभाग ने बताया कि किसी समस्या या सुझाव के लिए व्यापारी मंझनपुर स्थित स्थानीय कार्यालय या लखनऊ मुख्यालय के हेल्प डेस्क (0522-3536323) से सीधे संपर्क कर सकते हैं। इस हेल्प डेस्क पर व्हाट्सएप से भी सुविधा उपलब्ध है। बैठक में प्रांतीय महामंत्री व्यापार मंडल रमेश अग्रहरि, प्रमेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष अंशुल केसरवानी, विपिन केसरवानी, राजेश अग्रहरि, शिवम केसरवानी आदि व्यापारी मौजूद रहे।