{"_id":"6676076ddd94153ce4077be4","slug":"security-not-given-to-old-man-who-was-garlanded-with-shoes-five-accused-including-pradhans-son-sent-to-jail-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-113089-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: जूते की माला पहनाकर घुमाए गए बुजुर्ग को सुरक्षा नहीं दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: जूते की माला पहनाकर घुमाए गए बुजुर्ग को सुरक्षा नहीं दी
Sat, 22 Jun 2024 04:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 22 Jun 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
प्रेमप्रपंच को लेकर गांव की गलियों में जूते-चप्पल की माला पहनाकर घुमाए गए बुजुर्ग को पुलिस ने उसके हाल पर छोड़ दिया। घटना में शामिल प्रधान के बेटे सहित पांच आरोपियों का शुक्रवार को जेल तो भेज दिया गया, लेकिन पीड़ित को किसी तरह की सुरक्षा नहीं दी गई। पीड़ित ने शुक्रवार को घटना की शिकायत एसपी से की है।
सरायअकिल कोतवाली के एक गांव में बृहस्पतिवार को प्रधान के यहां पंचायत के बाद जूते-चप्पल की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पहुंची पुलिस ने उन्हें मुक्त कराया।
घटना में ग्राम प्रधान के बेटे सहित छह नामजद व सात अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। प्रधान के बेटे सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर पांच लोगों का चालान किया गया है।
विज्ञापन
घटना के बाद से बुजुर्ग सदमे में है। 10 वीं में पढ़ने वाले छोटे बेटे ने बताया रात को पुलिस पिता को घर लेकर आई। रात में वह गुमसुम रहे। सुबह मझले भाई के साथ जिला स्तरीय अधिकारियों के पास शिकायत करने गए हैं।
इस बाबत इंस्पेक्टर विनीत बुजुर्ग ने किसी तरह की कोई सुरक्षा नहीं मांगी। गांव में स्थिति शांतिपूर्ण है।
घर छोड़ गायब हैं कुछ लोग
पीड़ित के छोटे भाई ने बताया कि वह तीन भाई है। सबसे बड़ा भाई सऊदी में रहकर कमाता है। मझला भाई भी परिवार से अलग रहता है। छह महीने पहले भी पुलिस उसे प्रेम-प्रपंच के मामले में थाने ले गई थी। वहां पैसा लेकर सुलह करा दिया गया था। मुकदमे में कुछ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज होने से वायरल वीडियो में दिख रहे लोग घर छोड़कर गायब हैं।