फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Secretary of cooperative society missing by taking government money, case registered

सरकारी धन लेकर सहकारी समिति का सचिव लापता, केस दर्ज

Wed, 22 Jun 2022 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Secretary of cooperative society missing by taking government money, case registered
साधन सहकारी समिति सिराथू में सचिव पद पर तैनात एक व्यक्ति 1.43 लाख रुपये लेकर लापता हो गया। समिति के प्रभारी सचिव ने नकदी का मिलान कराया तो गबन की जानकारी हुई। प्रभारी सचिव ने आरोपी के खिलाफ सैनी कोतवाली में सरकारी धन के गबन का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सिराथू स्थित सहकारी समिति में राम विशाल यादव बतौर सचिव तैनात थे। इस दौरान किसानों से मिले खाद और बीज के पैसे में राम विशाल ने गोलमाल किया। पिछले कुछ दिनों से राम विशाल समिति भी नहीं आ रहा था। इस एआर कोऑपरेटिव ने सचिव का चार्ज विनय सिंह को दिया।
विज्ञापन

विनय ने नकदी का मिलान कराया तो पता चला 1,43,431 रुपये कम हैं। इसकी जानकारी होते ही विनय सिंह के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल मामले की जानकारी अफसरों को दी। अफसरों के निर्देश पर विनय सिंह ने सोमवार को गबन के आरोपी रामविशाल के खिलाफ सैनी कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन बेचने के नाम पर लिए 15 लाख हड़पे
सैनी कोतवाली के सयांरा मीठेपुर में रहने वाले एक व्यक्ति को तीन जालसाजों ने 15 लाख का चूना लगाया। आरोपियों ने उसे जमीन बेचने का लालच दिया और पैसे हड़प लिए। अब आरोपी न तो पैसा वापस कर रहे हैं और न ही जमीन की रजिस्ट्री। मामले की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

सयांरा मीठेपुर गांव निवासी यतीमउल्ला का कहना है पिछले दिनों गांव के देवमन, सुरेमन व संतोष उसे मिले। लोगों ने एक जमीन बेचने के बारे में उससे चर्चा की। इसके एवज से उससे 15 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद जमीन की रजिस्ट्री करने में तीनों लोग टाल-मटोल करते रहे। अब तीनों जमीन की रजिस्ट्री करने से इनकार कर रहे हैं। पैसे भी वापस नहीं किए जा रहे हैं। सोमवार को यतीमउल्ला ने तीनों के खिलाफ तहरीर दी थी। इंस्पेक्टर सैनी तेज प्रताप सिंह का कहना है घटना की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed