{"_id":"76342b785ee99644d1e64bcdfd3c5c5e","slug":"seasonal-flu-outbreaks-in-doaba-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोआबा में मौसमी बुखार का प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोआबा में मौसमी बुखार का प्रकोप
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 13 Jul 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। मौसम के बदलते मिजाज से दोआबा में वायरल फीवर का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। जिले के लोग मौसमी बुखार के अलावा भी छोटी-छोटी तमाम तरह की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सबसे ज्यादा प्रभाव बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है। रविवार को जिला अस्पताल के अलावा निजी अस्पतालों में मरीजों की लंबी लाइन लगी रही।
कौशाम्बी जनपद में इस बार गर्मी ने पिछले दस सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। भीषण गर्मी के बाद अब निश्चित समय से काफी देर बाद बारिश शुरू हुई है। बरसात की शुरूआत होते ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। इसकी वजह से लोग तरह-तरह की बीमारियों का निशाना बन रहे हैं। डॉक्टरों की मानें तो मौसम के बदल रहे रुख के कारण लोग वायरल फीवर (मौसमी बुखार), आंखों की बीमारी, उल्टी-दस्त, सिर चकराने, घबराहट आदि बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इन बीमारियों की गिरफ्त में आने वालों में सबसे ज्यादा संख्या बच्चों और बुजुर्गों की बताई जा रही है।
रविवार को जिला अस्पताल के अलावा मंझनपुर के निजी अस्पतालों में बीमारियों से पीड़ित लोगों की भीड़ लगी रही। डॉ. विवेक केशरवानी का कहना है कि इनमें से कोई भी बीमारी गंभीर नहीं है। फिर भी लोगों को सावधानी बरतना होगा। उन्होंने बताया कि इस मौसम में लोग उबले पानी का सेवन करें, बाजार की खुली चीजों से बचें, केमिकल से पकाया गया आम नहीं खाएं साथ ही बीमार होने पर तत्काल किसी योग्य डॉक्टर से परामर्श लेकर उपचार कराएं। लापरवाही बरतने पर उन्होंने समस्या बढ़ने की भी चेतावनी दी है।