{"_id":"fe14234b2b1258c18de5afc92b88b55b","slug":"seas-account-for-staple-removed-bucks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" सीज खाते से प्रधान ने निकाल लिए रुपये!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीज खाते से प्रधान ने निकाल लिए रुपये!
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 13 Jul 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (ब्यूरो)। विकास कार्यों में अनियमितता के आरोपों से घिरे ऊनो ग्राम प्रधान की मुसीबतें बढ़ती ही जा रही हैं। अब ग्रामीणों ने प्रधान पर ग्राम सभा के बंद खाते से छह लाख रुपये निकालकर डकारने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत डीएम से की गई है।
सरसवां ब्लाक की ऊनो ग्राम सभा के सदस्य दीपक मिश्र ने डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि परिषदीय स्कूलों का शौचालय नहीं बनने पर डीपीआरओ ने दो महीने पहले जिले की सभी ग्राम पंचायतों का खाता बंद कर दिया था। इसी क्रम में ऊनो ग्राम सभा का खाता भी सीज हुआ था। आरोप है कि खाता बंद होने के बाद भी नौ और दस जुलाई को कई किस्तों में प्रधान ने खाते से छह लाख 53 हजार रुपया निकाल लिये। ग्रामीणों की मानें तो बंद खाते से रुपये निकालने में बैंक मैनेजर की भूमिका भी संदिग्ध है।
प्रधान, मैनेजर और बीडीओ ने निकाली गई पूरी रकम हजम कर ली है। सीज खाते से रुपये निकलने की शिकायत होते ही अफसरों को होश उड़ गए हैं। साथ में प्रधान, वीडीओ और मैनेजर की भी नींद उड़ गई है। बतादें कि इस ग्राम सभा के प्रधान पर पहले भी घोटालों के आरोप लग चुके हैं। उसके खिलाफ 30 जून को प्रभारी डीएम के निर्देश पर मंझनपुर थाने में गबन का मुकदमा भी दर्ज हुआ था। मामले में डीपीआरओ आरके भारती का कहना है कि प्रकरण की जांच कराई जाएगी। आरोप सही पाए गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।