फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   SDM clerk in jail for extortion of land

एसडीएम सदर का लिपिक गया जेल

Thu, 01 Aug 2019 12:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
SDM clerk in jail for extortion of land
- बुजुर्ग को अगवा कर करा लिया था जमीन का बैनामा
विज्ञापन

- कैंसर के इलाज के लिए जमीन बेचना चाहता था वृद्ध
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर (कौशाम्बी)। बुजुर्ग को अगवा कर जबरन जमीन का बैनामा कराने के मामले में एसडीएम सदर के लिपिक दिनई सरोज को अदालत ने जेल भेज दिया। कैंसर के इलाज के लिए बुजुर्ग जमीन बेचना चाहता था, लेकिन लिपिक ने बिना पैसे के उसकी जमीन गांव के एक महिला के नाम करवा दी। इलाज के अभाव में बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया था।

सदर कोतवाली के सेहिया गांव निवासी ललुवा (75) कैंसर पीड़ित था। ललुवा के पास इलाज के लिए पैसे नहीं थे। 23 मई 2018 को एसडीएम सदर के फौजदारी लिपिक ने ललुवा को अगवा कर लिया और उसकी जमीन बिना पैसा दिए सरस्वती पत्नी छोटेलाल के नाम बैनामा करा लिया। इससे ललुवा आहत था। 28 मई 2018 को इलाज के अभाव में ललुवा की मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में शव रखकर प्रदर्शन किया। इस पर जिलाधिकारी के हस्तक्षेप पर सदर कोतवाली पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की। इस मामले में लिपिक दिनई सरोज मंगलवार को कोर्ट में जमानत के लिए पहुंचा। अदालत ने आरोपी लिपिक को जेल भेज दिया। इस बाबत एसडीएम सदर सतीश चंद्र का कहना है कि लिपिक के जेल में होने की जानकारी नहीं है। वह दो दिन का अवकाश लेकर गया था। लिपिक अगर जेल गया है तो विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed