{"_id":"6a173391c72a4ef26c03705b","slug":"scp-protests-against-unannounced-power-cuts-kaushambi-news-c-261-1-kmb1023-142154-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ सकिपा ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ सकिपा ने किया प्रदर्शन
Wed, 27 May 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 27 May 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
घटमापुर विद्युत उपकेंद्र उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौपते लोग। संवाद
अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में बुधवार को समर्थ किसान पार्टी ने घाटमपुर विद्युत उपकेंद्र में प्रदर्शन किया। पार्टी नेता और जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता उपकेंद्र पहुंचे और दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए।
कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती बंद करो के नारे लगाते हुए रोस्टर के अनुरूप बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने अधिशाषी अभियंता के नाम संबोधित मांगपत्र उपखंड अधिकारी सिराथू रमाशंकर पाल को सौंपा।
मांगपत्र में घाटमपुर सहित जिले के सभी बिजली उपकेंद्रों से संचालित फीडरों पर शासन द्वारा निर्धारित समयानुसार बिजली आपूर्ति कराने की मांग की गई। धरने को संबोधित करते हुए अजय सोनी ने कहा कि जिले में दिन-रात अघोषित कटौती हो रही है। खासकर रात में बार-बार बिजली जाने से आम जनजीवन प्रभावित है।
विज्ञापन
करीब ढाई घंटे बाद मौके पर पहुंचे उपखंड अधिकारी रमाशंकर पाल ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि मांगों से संबंधित अधिकारियों को अवगत कराकर उचित कार्रवाई कराई जाएगी।
इस दौरान जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. संदीप कुमार विश्वकर्मा, बद्री प्रसाद प्रजापति, रुद्र सिंह, संदीप सिंह, धीरेंद्र दुबे आदि रहे।