फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   scholorship 2021-22

वजीफा के लिए 20 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन करें विद्यार्थी

Sat, 17 Jul 2021 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
scholorship 2021-22
मंझनपुर। शासन स्तर से शैक्षिक सत्र 2021-22 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति कक्षा 9 से 10 से संबंधित पाठ्यक्रमों का मास्टर डेटाबेस तैयार करने, उसका सत्यापन कराने, लॉक करने और वितरण के लिए दो चरणों में समय-सारिणी जारी कर दी गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा मास्टर डेटाबेस में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की कार्यवाही, जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड व मास्टर डेटा में संपूर्ण सूचनाएं 20 जुलाई से 12 अगस्त तक ली जा सकेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राएं 20 जुलाई से 12 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन में हुईं त्रुटियों को दूर कराके एनआईसी द्वारा छात्रवृत्ति के पोर्टल पर आवेदन पूरा करने और फाइनल प्रिंट आउट निकालने का काम तीन दिन में होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक (कक्षा 9-10 ) द्वारा वर्गवार वास्तविक छात्र संख्या आदि की प्रमाणिकता को सात सितंबर तक ऑनलाइन सत्यापित करना होगा। दूसरे चरण में छात्र-छात्राओं द्वारा 23 जुलाई से 11 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। बताया कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति कक्षा 11-12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं से संबंधित पाठ्यक्रमों का मास्टर डेटाबेस तैयार करने, सत्यापन, लॉक करने एवं छात्रों को छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति आवेदन के लिए भी समय-सारिणी निर्धारित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed