फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Scholarship may stop if photo of old Aadhaar card does not match

Kaushambi News: पुराने आधार कार्ड की फोटो मिलान नहीं होने पर रुक सकती है छात्रवृत्ति

Fri, 04 Aug 2023 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 04 Aug 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Scholarship may stop if photo of old Aadhaar card does not match
छात्रवृत्ति योजना के लिए इस बार से आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में यदि छात्रों के पहले से बने आधार कार्ड में पुरानी फोटो लगी है या फिर उसमें कोई गलती है तो छात्रवृत्ति रोकी जा सकती है। शासन ने पुराने आधार कार्ड को अपडेट कराने व नए फोटो के साथ जारी कराना अनिवार्य कर दिया है। इसके बाद ही छात्रों को छात्रवृत्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया है कि इस बार छात्रवृत्ति योजना में छात्रों के आधार नंबर अनिवार्य कर दिए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र में छात्रों द्वारा भरे गए आधार नंबर का सत्यापन होने के बाद ही वह अग्रसारित होगा। बताया कि छात्रों के हाईस्कूल अंकपत्र में दिए गए नाम, पिता का नाम एवं जन्मतिथि के आधार पर आधार कार्ड बनवाना आवश्यक है। यदि किसी छात्र का आधार कार्ड बन गया है और उसमें त्रुटि है तो उसे हाईस्कूल के अंक पत्र में दिए गए डाटा के आधार पर कार्ड को अपडेट कराना होगा। बताया कि यदि किसी की बेटी का विवाह हो गया है तो उसे आधार कार्ड में पति का नाम एवं ससुराल का पता अपडेट कराना होगा। आधार कार्ड में छात्र का नाम, जन्म तिथि अथवा आधार नंबर का मिलान सही न मिलने पर वह सत्यापन में फेल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed