फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   SC students will get stipend only after scoring 60 percent marks

60 फीसदी अंक लाने पर ही एससी छात्रों को मिलेगा वजीफा

Wed, 20 Nov 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
SC students will get stipend only after scoring 60 percent marks
60 फीसदी अंक लाने पर ही एससी छात्रों को मिलेगा वजीफा
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने छात्रवृत्ति के नियमों में किया बदलाव
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। प्रदेश सरकार ने छात्रवृत्ति के नियमों में बदलाव किए हैं। अनुसूचित जाति (एससी) के छात्रों को अब इंटरमीडिएट में 60 फीसदी अंक लाने पर ही छात्रवृत्ति मिलेगी। निजी क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में प्रोफेशनल कोर्स करने के लिए अब उन्हें इसी नियम के अनुसार वजीफे का लाभ मिलेगा। अभी तक यह नियम पिछड़े और सामान्य जाति के छात्रों पर ही लागू था।

नए नियम के तहत शासन ने सामान्य, पिछड़े व अनुसूचित जाति के सभी छात्रों के लिए एक मानक निर्धारित कर दिया है। प्रदेश सरकार के अनु सचिव सतीश कुमार ने इसके लिए आदेश जारी किए हैं। आदेश में साफ कर दिया है कि छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति भुगतान के लिए निजी क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में संचालित ऐसे मान्यता प्राप्त प्रोफेशनल पाठ्यक्रम जिनमें प्रवेश इंटरमीडिएट में प्राप्त अंकों के आधार पर होता है। उन कोर्सों के लिए इंटरमीडिएट में न्यूनतम 60 फीसदी अथवा इससे अधिकतम अंक लाने वाले छात्र को ही छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि शासन का पत्र मिला है। नया नियम अगले सत्र से लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed