फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   SC Boy beaten for drinking water from tank, case registered against three brothers

कौशांबी : टंकी से पानी पीने पर अनुसूचित जाति के किशोर को पीटा, तीन सगे भाइयों पर केस दर्ज

Mon, 28 Nov 2022 09:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 28 Nov 2022 09:29 PM IST
सार

घटना से अवगत कराने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर पिछले दिनों जानकी ने एसपी से शिकायत की। एसपी के निर्देश पर रविवार को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
SC Boy beaten for drinking water from tank, case registered against three brothers
बेरहमी से पीटा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव में अनुसूचित जाति के एक किशोर को बेरहमी से पीटने के मामले में पुलिस ने तीन सगे भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। किशोर का गुनाह सिर्फ इतना था कि उसने एक व्यक्ति के नलकूप की टंकी से पानी निकाल कर पी लिया था। पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन



मवई गांव की जानकी सरोज पत्नी जनक प्रसाद का कहना है आठ नवंबर को वह बेटे के साथ खेत में काम कर रही थी। इस दौरान बेटे को प्यास लगी तो वह पास में स्थित सूरज सिंह के नलकूप में पानी पीने चला गया। बेटे ने टंकी से पानी निकाला तो यह बात सूरज को नागवार लगी।
विज्ञापन



वह बेटे को अपशब्द बोलने लगा। शोरगुल सुनकर जानकी मौके पर पहुंची और उसने विरोध किया। आरोप है कि इसी बात को लेकर सूरज ने दो अन्य भाइयों के साथ मिलकर मां-बेटे की पिटाई कर दी। शोरगुल पर खेत में काम कर रहे लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से अवगत कराने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर पिछले दिनों जानकी ने एसपी से शिकायत की। एसपी के निर्देश पर रविवार को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।


मामला संज्ञान में है। पीड़ित की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों पक्षों के बयान लिए जाएंगे। जांच के बाद गुण-दोष के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।-श्यामकांत, सीओ चायल


उठा ले गए बकरी, केस दर्ज
सदर कोतवाली क्षेत्र के भड़ेसर गांव की ज्ञानमति पत्नी संतलाल ने बताया कि 23 अक्तूबर को उसकी बकरी चार पहिया सवार खोल ले गए थे। खोजबीन के दौरान पता चला कि बकरी दो लोगों ने चोरी की है। दोनों का पता वह नहीं जानती। मामले की शिकायत पर रविवार को पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed