{"_id":"628928f1341be801071d282a","slug":"sautan-brought-home-with-wife-case-filed-against-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : पत्नी के रहते घर ले आया सौतन, पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : पत्नी के रहते घर ले आया सौतन, पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Sat, 21 May 2022 11:31 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 21 May 2022 11:31 PM IST
सार
सरायअकिल कोतवाली के चुन्नी का पूरा निवासी अशोक कुमार ने अपनी बेटी रोशनी की शादी 12 फरवरी 2018 को क्षेत्र के दिया उपरहार गांव निवासी अंकित द्विवेदी के साथ की थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही अंकित ने पत्नी का उत्पीड़न शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरायअकिल कोतवाली के दिया उपरहार गांव में ब्याही महिला के साथ ससुरालियों ने शादी के महज चार साल में उत्पीड़न शुरू कर दिया। पड़ोस में रहने वाली युवती के इश्क में पागल पति उसे लगातार पीटता था। करीब डेढ़ महीने पहले पति ने अपनी महबूबा से शादी भी कर ली। मामले की जानकारी होने पर पीड़िता ने एसपी हेमराज मीणा से शिकायत की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली के चुन्नी का पूरा निवासी अशोक कुमार ने अपनी बेटी रोशनी की शादी 12 फरवरी 2018 को क्षेत्र के दिया उपरहार गांव निवासी अंकित द्विवेदी के साथ की थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही अंकित ने पत्नी का उत्पीड़न शुरू कर दिया। आरोप है कि अंकित का पड़ोस में रहने वाली युवती से पहले से ही प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रोशनी को जब मामले की जानकारी हुई तो उसने विरोध करना शुरू किया। इस कारण रोशनी को ससुराल में कैद कर लिया गया।
विज्ञापन
वर्ष 2021 में मायके पक्ष के लोग रोशनी को विदा कराने पहुंचे तो उन्हें ससुरालियों ने जमकर पीटा। घटना की रिपोर्ट भी सरायअकिल कोतवाली में दर्ज कराई गई। तब से रोशनी मायके में रह रही थी। रोशनी का कहना है सात मार्च को उसके पति ने पड़ोस में रहने वाली युवती के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। मामले की जानकारी होने पर उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने प्रकरण में कोई भी कार्रवाई नहीं की। इस पर पिछले दिनों रोशनी ने एसपी से शिकायत की थी। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने पति अंकित द्विवेदी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन