फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Satsang changes thoughts, intellect and behavior: Rajendra Das

सत्संग से बदल जाते हैं विचार, बुद्धि व आचरण : राजेंद्र दास

Mon, 23 Oct 2023 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 23 Oct 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Satsang changes thoughts, intellect and behavior: Rajendra Das
भरवारी। चरवा स्थित बरम बाबा देव स्थान पर आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ महोत्सव में रविवार को कथा व्यास स्वामी राजेंद्र दास देवाचार्य महराज ने श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का वर्णन किया। बताया कि सत्संग करने अथवा सुनने से मनुष्य के विचार, बुद्धि, कर्म और आचरण बदल जाते हैं।
विज्ञापन


कहा कि जब तक कर्मों की पूंजी है, इसका सुख भोग लो। मृत्युलोक और मानुष तन देवों से भी श्रेष्ठ है। इस चोले को पाने के लिए देवता भी तरसते हैं। कहा कि सत्संग से मति, कीर्ति, भलाई और गति मिलती है। सत्संग को जो तन और मन लगाकर सुनते हैं, उनका पूरा जीवन बदल जाता है। सत्संग में आने से विचार, बुद्धि, कर्म और आचरण बदलता है। धीरे-धीरे सत्संग से पूरा जीवन बदल जाता है।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह की कथा के दौरान सुंदर झांकी निकाली गई। श्रीकृष्ण-रुक्मिणी का वेश धारण किए बाल कलाकारों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा किया। कथा में आयोजक धनंजय दास महराज, कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज, बाहुबली पीठाधीश्वर महाराज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed