{"_id":"617eb01cd3923b174f6c8a88","slug":"sarva-dharma-sambhav-is-the-right-cultural-identity-of-india-pramod-krishnam","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमोद कृष्णम बोले : सर्वधर्म समभाव ही सही भारत की सांस्कृतिक पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमोद कृष्णम बोले : सर्वधर्म समभाव ही सही भारत की सांस्कृतिक पहचान
Sun, 31 Oct 2021 08:32 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 31 Oct 2021 08:32 PM IST
विज्ञापन
Kaushambi : आचार्य प्रमोद कृष्णम।
- फोटो : Kaushambi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय संस्कृति और भारतीयता की जो पहचान है वह दया से आती है। भारतीय संस्कृति ने सदैव ही सभी संस्कृतियों और सभी धर्मों के श्रेष्ठ चीजों को अपने में समाहित करके उसे उत्कृष्ट बनाया है। इसी पहचान के साथ नए भारत का निर्माण किया जा सकता है। यह बातें कांग्रेस पार्टी नेता व कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सिराथू विधानसभा क्षेत्र के तैयबापुर गांव के अयोजित मजलिस-ए-चेहल्लुम में कही।
मजलिस में उन्होंने सर्वधर्म समभाव का संदेश देते हुए कहा कि हमें बजरंगबली और अली दोनों की साझी विरासत चाहिए जो कि भारतीयता की पहचान है। इसके बाद उन्होंने सिराथू स्थित एक महाविद्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जमीनी हकीकत खंगाली। उनके साथ पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रामयज्ञ द्विवेदी और सुभाष चंद्र भी मौजूद रहे। इस मौके पर नेताओं ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को 2022 विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने का निर्देश दिया।
कृष्णम ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी जिस तरह से प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम कर रहीं हैं, उनके संदेशों को गांव-गांव पहुंचाने का काम पार्टी का कार्यकर्ता करें। यही एक मात्र मंत्र है जो पार्टी को उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापस ला सकता है। बैठक के बाद कल्कि पीठाधीश्वर ने कड़ा धाम पहुंचकर देवी शीतला की विधिवत पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरुण विद्यार्थी, आशीष मिश्रा पप्पू, वेद प्रकाश पांडेय सत्यार्थी, बरसाती लाल पंडा, अमित द्विवेदी आजाद, अंकुर शुक्ला, छितानी लाल दिवाकर, भारत गौतम, इजहार अब्बास, प्यारे भाई, राज कुमार यादव, जितेंद्र शर्मा, आसिफ रिजवी, मोहम्मद गुलाम साहित तमाम पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।