फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   saraayakil inspektar line haajir

सरायअकिल इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

Tue, 24 Sep 2019 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
saraayakil inspektar line haajir
saraayakil inspektar line haajir - फोटो : KAUSHAMBI
सरायअकिल इंस्पेक्टर लाइन हाजिर
विज्ञापन

विहिप के प्रांतीय संगठन मंत्री ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात
भाजपा जिलाध्यक्ष व चायल ब्लॉक प्रमुख ने भी एडीजी से की मुलाकात
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में चायल विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख और विहिप नेताओं की नाराजगी के बाद एसपी ने सरायअकिल इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया। इनकी जगह पूरामुफ्ती कोतवाल प्रदीप सिंह को सरायअकिल की जिम्मेदारी दी गई है। एसपी ने दो और निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।
विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय संगठन मंत्री मुकेश कुमार ने सुबह कार्यकर्ताओं के साथ गांव जाकर पीड़ित लड़की के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद तथा कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद वह जिला अस्पताल पहुंचे। यहां लड़की के नहीं मिलने पर कार्यकर्ता बिफर पड़े। हालांकि हंगामा होने से पहले ही एएसपी अशोक कुमार, सीओ सिटी एसएन पाठक मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सीएमओ ऑफिस ले जाकर पीड़िता से मुलाकात कराई। विहिप नेता के साथ अमित कुमार, शिवपूजन राही, विवेक कुमार, राजेन्द्र पाल, रामअभिलाष, नरेंद्र साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बताया जाता है कि प्रांतीय संगठन मंत्री के साथ चायल विधायक संजय गुप्ता ने भी घटना पर नाराजगी जताते हुए इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की मांग की थी। विधायक ने एडीजी प्रयागराज से फोन पर वार्ता की थी। विधायक ने इसकी जानकारी पत्रकार वार्ता में दी। इसी तरह भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पासी और चायल ब्लॉक प्रमुख सोनू कुमार ने भी एडीजी से मुलाकात कर पुलिस की मनमानी की शिकायत की। इंस्पेक्टर पर आरोप था कि उन्होंने शिकायत लेकर गए पीड़िता के पिता को पीटकर लॉकअप में बंद कर दिया था। दबाव बढ़ता देख एसपी ने शाम को इंस्पेक्टर मनीष कुमार पांडेय को लाइन भेज दिया। इनकी जगह पूरामुफ्ती कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह को सरायअकिल भेजा गया है। कड़ा कोतवाल बलराम सिंह को पूरामुफ्ती तो पीआरओ अशोक कुमार को कड़ा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed