फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Sant Ravidas temple will be renovated, government has sought report

Kaushambi News: संत रविदास के मंदिर का होगा जीर्णोद्धार, शासन ने मांगी रिपोर्ट

Fri, 01 May 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 01 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Sant Ravidas temple will be renovated, government has sought report
कड़ा धाम के कुबरी गंगा घाट किनारे स्थित संत रविदास का आश्रम। संवाद
कड़ा धाम के कुबरी गंगा घाट स्थित संत शिरोमणि रविदास मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर ट्रस्ट की मांग पर शासन स्तर से प्रक्रिया तेज हो गई है। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने वंदन व अंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत मंदिर को विकसित करने के लिए जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिया है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर ने नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम को पत्र भेजकर एक सप्ताह के अंदर आख्या उपलब्ध कराने को कहा है। इसके बाद बजट स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी होने पर निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

आश्रम पीठ ट्रस्ट के महामंत्री सतीश गोयल ने 13 अप्रैल को समाज कल्याण मंत्री को पत्र भेजकर जीर्णोद्धार की मांग की थी। वहीं बसपा नेता राजू गौतम ने संत रविदास के सामाजिक योगदान को याद करते हुए इसे श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण स्थल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से प्राप्त पत्र के आधार पर निरीक्षण कर आख्या भेजी जाएगी और बजट मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। योजना से क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल है। -दिनेश कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed