फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Sanitized villagers of the infected, thermal screening continues

संक्रमितों के गांव किए गए सैनिटाइज, थर्मल स्क्रीनिंग जारी

Sat, 16 May 2020 12:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Sanitized villagers of the infected, thermal screening continues
Sanitized villagers of the infected, thermal screening continues - फोटो : KAUSHAMBI
संक्रमितों के गांव किए गए सैनिटाइज, थर्मल स्क्रीनिंग जारी
विज्ञापन

शुक्रवार को भी पूरे दिन गांवों में डटी रही डॉक्टरों की टीम
एसडीएम ने आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए नामित किए दुकानदार
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। दोआबा में मिले चारों संक्रमितों के गांवों को शुक्रवार सुबह फिर सैनिटाइज किया गया। ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग का काम भी युद्ध स्तर पर जारी है। इसके लिए डॉक्टरों की टीम गांवों में डेरा डाले हुए है। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलेवरी के लिए एसडीएम ने दुकानदार नामित कर दिए हैं।

जिले के अलग-अलग गांवों में अब तक छह कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। हालांकि इनमें से दो अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। पिछले चार दिनों के भीतर मिले चार संक्रमितों को लेकर प्रशासन हर संभव एहतियात बरत रहा है। सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी के निर्देश पर शुक्रवार को भी डॉक्टरों की टीम संक्रमितों के गांवों में डटी रही। चिकित्सक कैंप लगाकर हर एक ग्रामीण की थर्मल स्क्रीनिंग कर रहे हैं। सफाई कर्मचारियों की टीम भी गांव में लगा दी गई है। गलियों, सड़कों और नाली-नालों को साफ कराया जा रहा है। सैनिटाइजेशन का काम सुबह से लेकर दोपहर तक किया जाता है। उपजिलाधिकारी ने फल, सब्जी, दूध, दवा, गैस सिलिंडर आदि की होम डिलेवरी के लिए दुकानदार नामित कर दिए हैं। इन दुकानदारों के अलावा कोई भी बिक्री नहीं कर सकेगा। दुकानदारों से कहा गया है कि वह मास्क, ग्लब्स और सैनिटाइजर का उपयोग करते रहें। किसी को भी बिना मास्क के कोई सामान नहीं दें। डीएम खुद भी सभी कामों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। डीएम ने बताया कि संक्रमितों के गांवों के बाद अब एक किलोमीटर की परिधि में बसे उन गांवों को भी सैनिटाइज कराया जाएगा, जो सील किए गए हैं। इन गांवों में रहने वाले हर एक व्यक्ति की भी थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed