{"_id":"68ed4c1185f370d174096b34","slug":"sangam-was-delayed-by-45-minutes-and-sikkim-mahananda-by-625-hours-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-131354-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: संगम 45 मिनट और सिक्किम महानंदा पौने छह घंटे देरी से पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: संगम 45 मिनट और सिक्किम महानंदा पौने छह घंटे देरी से पहुंची
Tue, 14 Oct 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह यात्रियों को ट्रेनों के देरी से आने के कारण भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। संगम एक्सप्रेस करीब 45 मिनट देर से पहुंची, जबकि सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस निर्धारित समय से पौने छह घंटे देरी से भरवारी स्टेशन पहुंची।
भरवारी स्टेशन से सुबह कानपुर, प्रयागराज और दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनों का संचालन होता है। इनमें मेमो, चौरीचौरा एक्सप्रेस और सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस प्रमुख हैं। सोमवार को मेमो ट्रेन भी लगभग आधे घंटे देरी से आई जिससे बड़ी संख्या में कानपुर, फतेहपुर, खागा और बिंदकी जाने वाले यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।
यात्रियों राजेश कुमार, अजय और मनीष ने बताया कि वे सिक्किम महानंदा ट्रेन से कानपुर जाना चाहते थे, जिसका आगमन समय सुबह 9:55 बजे है। मोबाइल एप पर ट्रेन का स्टेटस देखकर वे समय से स्टेशन पहुंचे लेकिन ट्रेन करीब 5 घंटे 41 मिनट की देरी से पहुंची। उन्होंने कहा कि देर होने से उनका पूरा दिन का कार्यक्रम बिगड़ गया। इसी तरह संगम एक्सप्रेस भी 46 मिनट लेट भरवारी स्टेशन पहुंची, जिससे प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
ट्रेनों के संचालन का नियंत्रण मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से होता है। स्थानीय स्तर पर केवल आगमन और प्रस्थान की सूचना यात्रियों को दी जाती है। - डीएन यादव, स्टेशन अधीक्षक