फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Sand laden trailer collides with bike, student dies

Kaushambi News: बालू लदे ट्रेलर ने बाइक में मारी टक्कर, छात्र की मौत

Sat, 25 Nov 2023 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 25 Nov 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Sand laden trailer collides with bike, student dies
मृतक सचिन की फाइल फोटो
करारी। करारी कोतवाली इलाके के म्योहर गांंव के समीप बालू लदे एक ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे छात्र की मौत हो गई। वह बीए की परीक्षा देने म्योहर जा रहा था। बाइक नंबर से शव की शिनाख्त हुई। पुलिस ने ट्रेलर को चालक समेत पकड़ लिया है।
विज्ञापन



बजहा खुर्रमपुर निवासी मेवालाल सरोज का छोटा बेटा सचिन (20) और बेटी मालती म्योहर के तीरथराज डिग्री कॉलेज से स्नातक कर रहे थे। इन दिनों कॉलेज में परीक्षा चल रही है। शुक्रवार सुबह सचिन अपनी बहन का पेपर दिलाकर घर लौटा। दोपहर दो बजे से सचिन की परीक्षा थी। घर से भोजन करने के बाद सचिन बाइक से कॉलेज जा रहा था। म्योहर पहुंचने से पहले प्रयागराज की तरफ से आ रहे बालू लदे ट्रेलर ने सचिन की बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन




टक्कर के बाद सचिन ट्रेलर के पिछले पहिये के नीचे आ गया। इससे सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने ट्रेलर चालक को पकड़ लिया। शव क्षत-विक्षत हो जाने के कारण पहचान नहीं हो पा रही थी। इस पर किसी ने बाइक के नंबर को नेट पर सर्च किया तो शव की पहचान हो सकी। सूचना पर परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed