{"_id":"69348c16ac4b5ba6500586e5","slug":"sampoorna-samadhan-diwas-142-complaints-received-11-resolved-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-133241-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस: शिकायतें आईं 142, 11 का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस: शिकायतें आईं 142, 11 का हुआ निस्तारण
Sun, 07 Dec 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर तहसील में लोगों की समस्या सुनते डीएम। स्रोत- प्रशासन
मंझनपुर। जिले की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को 142 शिकायतें आईं जिनमें से केवल 11 का ही निस्तारण हो सका। मंझनपुर में डीएम डॉ.अमित पाल व एसपी राजेश कुमार ने समस्याएं सुनीं। 39 में से पांच शिकायतों का डीएम ने निस्तारण किया।
डीएम ने राजस्व संबंधी मामलों पर राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर जांच कर त्वरित निस्तारण करने के आदेश दिया। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए ऐसा प्रयास किया जाए कि कोई भी प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित न रहे।
विभिन्न सरकारी योजनाओं की मांग से जुड़े पत्रों पर पात्रता की जांच कर ऑनलाइन आवेदन कराकर लाभ दिलाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
सिराथू तहसील में 81 शिकायतें मिलीं, इनमें से पांच का मौके पर निस्तारण हुआ, जबकि चायल तहसील में प्राप्त 22 शिकायतों में से एक का समाधान मौके पर किया गया। अन्य शिकायतों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।