फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   sampoorn samadhan deves

गर्मी से तीन छात्राओं की हालत बिगड़ी

Wed, 20 Sep 2017 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 20 Sep 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
sampoorn samadhan deves
kaushambi
लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज चायल में भीषण गर्मी की वजह से तीन छात्राओं की हालत मंगलवार को बिगड़ गई। इससे कालेज में अफरा-तफरी मच गई। तहसील में सीएमओ मौजूद थे। जानकारी होने पर उन्होंने चिकित्सकों की टीम भेजकर छात्राओं का इलाज कराया। इसके बाद उनकी स्थिति सामान्य हुई। कॉलेज में शौचालय न होने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन


लालबहादुर शास्त्री इंटर कालेज चरवा में करीब 600 छात्राएं पंजीकृत हैं। मंगलवार को भीषण गर्मी व उमस के कारण कक्षा नौ की मनीषा पुत्री धर्मराज निवासी नीवी शाना, कक्षा दस की रीना पुत्री सुरेश निवासी गेरिया खालसा और मोनिका पुत्री धर्मराज निवासी सुधवर की हालत बिगड़ गई। इनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई थी। इनको चक्कर आने लगा व पेट दर्द होने पर स्कूल में हड़कंप मच गया। गर्मी की वजह से इनकी हालत बिगड़ी थी। चायल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में सीएमओ डॉ. दीपेंद्र मालवीय मौजूद थे। जानकारी होते ही उन्होंने चायल पीएचसी की टीम भेजी। आनन-फानन छात्राओं का इलाज किया गया। इसके बाद उनको घर भेजा गया। इससे छात्राओं के अभिभावकों में गुस्सा है।
विज्ञापन


शौचालय न होने का लगा आरोप
लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज में छह सौ छात्राएं हैं। आरोप है कि यहां स्टाफ के लिए शौचालय बना है, लेकिन छात्राओं के लिए अलग से शौचालय नहीं बनाया गया है। छात्राओं के बीमार होने की जानकारी अभिभावक आए तो उन्होंने इस तरह के आरोप लगाए। अभिभावकों ने यहां तक कहा कि कई बार शौचालय बनवाने की मांग भी उन्होंने कालेज प्रशासन से रखी है, इसके बावजूद शौचालय नहीं बनवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘तीन छात्राओं की तबियत खराब थी। वे वायरल फीवर की चपेट में थीं। उनका इलाज कराकर घर भेज दिया गया है। हालत सामान्य है। कालेज में दो साइड में शौचालय बना है। शौचालय की कोई समस्या नहीं है।’
यज्ञ नारायण मिश्र
प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed