फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   samajwadi party blaim bjp

पूंजीपतियों को मालामाल कर रही भाजपा सरकार- निर्मल

Fri, 07 Feb 2020 01:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party blaim bjp
केन्द्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार सिर्फ पूंजीपतियों को मालामाल कर रही है। कुशासन से समाज का हर वर्ग परेशान है। जनता आगामी चुनावों में सरकार को वादाखिलाफी का जवाब देगी। ये बातें सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रामकरन निर्मल ने गुरुवार को बिजिया चौराहे पर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष इन दिनों ब्लॉक स्तर पर बैठकें करके कार्यकर्ताओं व आम लोगों की समस्याएं जानने का प्रयास कर रहे हैं। गुरुवार को कौशाम्बी ब्लॉक की बैठक बिजिया चौराहे पर हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीएए और एनआरसी जैसा कानून लाकर जनता का ध्यान भंग करने का प्रयास किया जा रहा है। ये सरकार विकास के मुद्दों पर बात करने काबिल बची ही नहीं है। व्यापारियों, वकीलों के साथ महिलाओं की सुरक्षा का भी पर्याप्त इंतजाम नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर लोगों को सरकार की कुरीतियां बताने और सपा की नीतियों को बताने के लिए कहा। इस मौके पर सादाब अहमद, दिलीप कुमार चौधरी, प्रमोद चौधरी, पूर्व प्रधान सजन लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

केन्द्र और प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर विफल
मंझनपुर (संवाद)। सिराथू विधानसभा क्षेत्र के करनपुर सौरई गांव में गुरुवार को कांग्रेसियों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सत्येन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। आम जनता बेरोजगारी के बीच बदहाल जिंदगी जीने को मजबूर है। सरकार पूरी तरह से दिवालिया हो गई है। अभी हाल ही में आया बजट भी मुंगेरी लाल के हसीन सपनों की तरह है। बैठक का संचालन पीसीसी सदस्य मनोज पटेल ने किया। इस मौके पर श्याममूर्ति तिवारी, नसीमउद्दीन, सरफराज आलम, मो शफीक, दुर्गेश प्रजापति, अब्दुल कलाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed