{"_id":"5d94fb868ebc3e93da788636","slug":"salute-to-mahatma-gandhi-and-shastri-on-jayanti-kaushambi-news-ald256549382","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंती पर महात्मा गांधी और शास्त्री को किया गया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंती पर महात्मा गांधी और शास्त्री को किया गया नमन
विज्ञापन
Salute to Mahatma Gandhi and Shastri on Jayanti
- फोटो : KAUSHAMBI
जयंती पर महात्मा गांधी और शास्त्री को किया नमन
कलक्ट्रेट में डीएम ने सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की दिलाई शपथ
मंझनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बुधवार को जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। सरकारी-गैर सरकारी कार्यालयों में चित्रों और प्रतिमाओं पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया। स्कूल-कॉलेजों में गोष्ठी, निबंध, पेटिंग और दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
कलक्ट्रेट में डीएम मनीष कुमार वर्मा ने ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। सम्राट उदयन सभागार में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि गांधी जी के सत्य, अहिंसा के सिद्धांत एवं शास्त्री जी के सादगी भरे जीवन का अनुसरण करते हुए सभी को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। दोनों महापुरुषों के लिए यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कहा कि गांधी जी स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते थे। लिहाजा हम सभी को उनके स्वच्छता विषयक विचारों से प्रेरणा लेते हुए अपने-अपने घर एवं पास-पडोस में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए दूसरों को भी स्वाच्छता के प्रति जागरूक करना चाहिए। सीडीओ इंद्रसेन सिंह, एडीएम मनोज व हयात उल्ला चतुर्वेदी आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर डीएम ने मौजूद लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक से फैलने वाले प्रदूषण को रोकने के साथ ही स्वच्छता ही सेवा की शपथ दिलाई। पंचायत राज विभाग के स्वच्छता ही सेवा एवं प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए चलाए गए अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए स्कूली बच्चों, शिक्षकों, सफाई कर्मियों, स्वच्छाग्राहियों, ग्राम पंचायत सचिवों सहित 100 लोगों को डीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डीडीओ विजय कुमार, सीवीओ डॉ. बीपी पाठक, पीडी लक्ष्मण प्रसाद, डीपीआरओ गोपाल ओझा सहित अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों के अलावा कई गांवों के ग्राम प्रधान, शिक्षक और स्कूली बच्चे उपस्थित रहे। इससे पहले विकास भवन में सीडीओ इंद्रसेन सिंह की अगुवाई में अधिकारियो-कर्मचारियों ने गांधी एवं शास्त्री जी का जन्मदिन मनाया।