{"_id":"582764bb4f1c1b7304b394c0","slug":"salt-crises","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफवाह पर चीनी से भी महंगा हो गया नमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफवाह पर चीनी से भी महंगा हो गया नमक
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 13 Nov 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नमक महंगा होने की अफवाह ऐसी उड़ी की सभी लोग खरीदारी के लिए परेशान हो गए। रात में दुकानें खुलीं और लोगाें ने नमक खरीदा। शनिवार सुबह भी लोगों ने नमक खरीदारी की। वह भी एक-दो पैकेट नहीं, बल्कि बोरी की बोरी खरीदारी हुई। जिले में सौ-सौ रुपये तक एक-एक पैकेट नमक लोगों ने बेचा है।
शुक्रवार की शाम व्हाट्सएप पर एक अफवाह फैली। बताया गया कि नमक की देश में कमी हो गई है। ऐसे में अब आने वाले दिनों में नमक आसानी से नहीं मिल सकेगा। इस अफवाह का असर इतना तेजी से हुआ कि लोग नमक खरीदने के लिए टूट पड़े। शुक्रवार को देर रात तक लोगों ने महीनों के लिए नमक का स्टॉक खरीद लिया। धीरे-धीरे यह जानकारी उन लोगों को भी हुई जो व्हाट्सएप से दूर रहते हैं। नमक खरीदने से चूक होने पर लोगों को रात भर नींद नहीं आई। वह जैसे ही शनिवार की सुबह उठे नमक खरीदने के लिए किनारे की दुकान पहुंच गए। सुबह से सात से आठ बजते-बजते दुकानों में नमक के खरीदारों की लंबी लाइन लग गई। यह हाल कस्बों के अलावा गांवों में स्थित दुकानों का भी रहा। हालांकि कुछ लोगों ने इसे अफवाह समझकर एक से दो किलो ही नमक की खरीदारी की।
ग्राहकों को समझाते रहे दुकानदार
नमक का स्टॉक घटने की खबर पर उमड़े खरीदारों को देख दुकानदार भौचक रह गए। बढ़ी मांग को देख लोगों को दुकानदार समझाते रहे। कमासिन चौराहे के किराना व्यापारी सतीश ने दुकान में एकत्रित लोगों को समझाया कि नमक का स्टॉक देश में कहीं कम नहीं हुआ है। यह महज अफवाह है। यही हाल म्योहर के किराना व्यापारी शोभा सिंह का रहा। उन्होंने भी दुकानदारों को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन अफवाह का भूत लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा था।
विज्ञापन
डीएसओ ने साफ की तस्वीर
नमक को लेकर जिले में फैली अफवाह को लेकर अधिकारी भी सकते में आ गए। इसे देख जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने तस्वीर साफ की। उन्होंने जिले के लोगों को बताया कि नमक की कमी को लेकर फैली अफवाह पूरी तरह से भ्रामक और निराधार है। जिले में नमक का इतना स्टॉक है कि आगामी पांच साल तक इसकी कमी नहीं होगी। ऐसे में लोग अफवाह से उबर कर उतना ही नमक खरीदें जितनी उनको जरूरत है।