फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Salesman embezzled 6.50 lakhs

सेल्समैन ने किया 6.50 लाख का गबन

Sat, 13 Nov 2021 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Salesman embezzled 6.50 lakhs
सदर कोतवाली के गौसपुर टिकरी के समीप संचालित साकेत इंडस्ट्रीज के सेल्समैन ने कंपनी के 6.50 लाख रुपये गबन कर लिए। जब मैनेजर ने आरोपी से जानकारी लेनी चाही तो वह भूमिगत हो गया। उसका मोबाइल भी बंद हो गया है। मैनेजर की तहरीर पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने सेल्समैन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गौसपुर टिकरी गांव में साकेत इंडस्ट्रीज संचालित है। यहां के मैनेजर राजेश कुमार बताया कि प्रतापगढ़ के खजूरी लालगंज का शिवम उसके यहां सेल्समैन के पद पर कार्यरत था। अभिलेखों में हेराफेरी करके आरोपी ने कंपनी का 6.50 लाख रुपये गबन कर लिए। इसकी जानकारी मैनेजर को हुई तो सेल्समैन से रुपयों के बारे में पूछताछ की। इस पर वह आनाकानी करते हुए फरार हो गया। बृहस्पतिवार को मैनेजर कोतवाली पहुंचा और मामले की नामजद शिकायत पुलिस से की। पीड़ित मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिवम के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed