फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Salaries of two ITI teachers stopped for using caste based words and molesting a student

Kaushambi : जातिगत शब्दों का इस्तेमाल व छात्रा से छेड़खानी मामले में आईटीआई के दो शिक्षकों का रोका गया वेतन

Sun, 14 Jan 2024 05:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 14 Jan 2024 05:38 PM IST
सार

छात्रा का आरोप है कि कॉलेज के शिक्षक विवेक तिवारी उसके साथ छेड़खानी करते थे। विरोध करने पर उन्होंने भविष्य खराब करने की धमकी दी थी। इसकी शिकायत पर प्रधानाचार्य केके. राम ने जांच कमेटी का गठन किया। मामले की जांच रिपोर्ट निदेशक को भेजी गई है।

विज्ञापन
Salaries of two ITI teachers stopped for using caste based words and molesting a student
Harassment - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मंझनपुर में अनुसूचित जाति की छात्रा से छेड़खानी व उसके जातिगत उत्पीड़न मामले के प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए दो शिक्षकों का प्रधानाचार्य ने अग्रिम आदेश तक वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। घटना में आरोपी एक शिक्षक के खिलाफ सदर कोतवाली में छेड़खानी व अनुसूचित जाति के उत्पीड़न के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में अब निदेशक आईटीआ के कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन

पश्चिमशरीरा इलाके की एक अनुसूचित जाति की छात्रा नें वर्ष 2022-23 में आईटीआई मंझनपुर में दाखिला लिया था। जून माह में होने वाली परीक्षा के दौरान छात्रा का प्रवेश पत्र नहीं आया। बताया गया कि सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी के कारण प्रवेश पत्र नहीं आया है। दिसंबर में होने वाली बैक परीक्षा में छात्रा के परीक्षा दिलाने का वादा किया गया। इसके बाद भी छात्रा का प्रवेश पत्र नहीं आया।

विज्ञापन


छात्रा का आरोप है कि कॉलेज के शिक्षक विवेक तिवारी उसके साथ छेड़खानी करते थे। विरोध करने पर उन्होंने भविष्य खराब करने की धमकी दी थी। इसकी शिकायत पर प्रधानाचार्य केके. राम ने जांच कमेटी का गठन किया। मामले की जांच रिपोर्ट निदेशक को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकरण में शुक्रवार को छात्रा की तहरीर पर सदर कोतवाली में आरोपी शिक्षक विवेक तिवारी के खिलाफ छेड़खानी का व एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। प्राचार्य ने मामले में शिक्षक विवेक तिवारी व घ्रुव सिंह का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। प्राचार्य का कहना है कि जांच रिपोर्ट निदेशक को भेजी गई है। उनके आदेश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed