फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Saini anger against police fragmented , performance

सैनी पुलिस के खिलाफ फूटा गुस्सा, प्रदर्शन

Tue, 28 Jul 2015 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 28 Jul 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। किशोर से कुकर्म के मामले में कार्रवाई नहीं होने से खफा परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। नाराज लोगों ने एसओ पर अभियुक्त सचिव को बचाने का आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। शिकायती पत्र देकर पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की। पुलिस कप्तान ने सैनी एसओ को प्रकरण की जांच करके कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के कड़ा इलाके के एक बालक के साथ साधन सहकारी समिति के सचिव पर कुकर्म करने का आरोप है। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों ने समिति का घेराव करके जमकर हंगामा भी किया था। बताया जाता है कि पुलिस ने पहुंचकर जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाकर लोगों को शांत कराया। आरोप है कि सात दिन बीतने के बाद भी अब तक सैनी कोतवाली पुलिस ने कुकर्म करने के अभियुक्त सचिव के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इससे सोमवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन


सैनी पुलिस पर अभियुक्त को बचाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया। एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में भुक्तभोगी बालक के पिता ने बताया कि उसके घर के पास ही साधन सहकारी समिति है। आरोप है कि 20 जुलाई की रात आठ बजे के करीब समिति का सचिव उसके 12 वर्षीय बेटे को बहाने से बुलाकर अपने कमरे में ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां उसने मासूम के साथ दुराचार किया। विरोध करने पर बच्चे की बेरहमी से पिटाई भी की। घटना के दूसरे दिन ही उसने सैनी कोतवाली जाकर सचिव के खिलाफ नामजद तहरीर भी दी थी। मगर पुलिस ने कार्रवाई के बजाए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए जबरन सुलहनामे पर हस्ताक्षर कराकर भगा दिया। पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया। इसके बाद ही नाराज लोगों का गुस्सा शांत हुआ। मामले में एसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने प्रकरण की जांच कराकर कड़ी कार्रवाई कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed