फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Sadashiv became an idol after seeing the dead bodies of his son and niece.

Kaushambi News: बेटे व भतीजी का शव देख बुत बन गया था सदाशिव

Wed, 10 Jul 2024 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 10 Jul 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Sadashiv became an idol after seeing the dead bodies of his son and niece.
बिजली गिरने की चपेट में आकर बेटे व भतीजी को खोने वाले सदाशिव की हालत बदहवास हो गई थी। लोग पानी की छीटें मारकर उसे होश में लाते। कभी वह पोस्टमार्टम हाउस तो कभी जिला अस्पताल में जीवन मौत के बीच संघर्ष कर रही पत्नी के पास जाने की जिद करता। गांव से लेकर जिला अस्पताल तक घायलों के परिजनों, रिश्तेदारों की भीड़ जमा रही।
विज्ञापन

लोधन का पूरा निवासी सदाशिव व अमर सिंह दो भाई थे। अमर सिंह की मौत हो चुकी है। दोनों भाइयों के हिस्से में महज सात-सात बिस्वा जमीन है। इसी जमीन पर मंगलवार को धान की रोपाई हो रही थी। हादसे में सदाशिव की पत्नी माधुरी भी गंभीर रूप से झुलसी हैं। जिला अस्पताल में भर्ती माधुरी को यह नहीं बताया गया था कि घटना में उसके बेटे व भतीजी की मौत हो चुकी है। लोगों की भीड़ देख वह कुछ बोल नहीं पा रही थी, लेकिन अस्पताल में आसपास पड़े बेड में साथ काम कर रहे लोगों की हालत देख उसकी आंखों से आंसू छलक रहे थे।
विज्ञापन

मेहनत-मजदूरी कर बीमार मां की देखभाल करती थी रानी
पश्चिमशरीरा। बिजली की चपेट में आकर जान गंवाने वाली रानी के पिता अमर सिंह की करीब दस साल पहले मौत हो चुकी है। मेहनत मजदूरी करके अपनी बीमार मां की देखभाल करती थी। रानी के दो भाई परिवार से अलग रहते हैं। मेहनतकश रानी को जहां भी काम मिलता था, वह उसे नहीं छोड़ती थी। चाचा सदाशिव जब अपने खेत में धान की रोपाई करने जा रहे थे तो रानी ने खुद ही काम पर चलने को कहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



Iबिजली गिरने की चपेट में आकर जिन लोगों की मौत हुई है, उनके आश्रितों को दैवीय आपदा राहत कोष से चार-चार लाख रुपये मुहैया कराया जाएगा। सीएमओ से पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांगी गई है। जल्द ही मुआवजे का भुगतान कर दिया जाएगा। - आकाश सिंह, एसडीएम, सदरI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed