{"_id":"5c115695bdec224151689272","slug":"sadak-hadso-mein-8-ghayal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में आठ घायल
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर/कोखराज। फतेहपुर से प्रयागराज जा रही रोडवेज बस बुधवार सुबह कोखराज के समीप ट्रक में पीछे से टककर मार दी। इससे बस चालक सहित करीब छह मुसाफिर घायल हो गए। वहीं एक ट्रक का टायर फटने से चालक और खलासी घायल हो गए।
फतेहपुर के खागा कोतवाली अंर्तगत जयरामपुर गांव निवासी चंद्रशेखर रोडवेज बस चालक है। बुधवार को वह फतेहपुर से मुसाफिरों को बैठाकर प्रयागराज जा रहा था। कोखराज कोतवाली के पास चालक ने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। चालक बस सही तरीके से काट नहीं पाया, इससे अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रक में टकरा गई। घटना में चंद्रशेखर और मुसाफिर फूलचंद्र, अमरावती, योगेश, राहुल, दीवान और सीमा आदि घायल हो गईं। सभी स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।
वहीं कोखराज कोतवाली क्षेत्र के दरवेशपुर गांव के समीप बुधवार की सुबह आठ बजे टायर फटने से ट्रक पलट गया। इससे ट्रक चालक पिंटू व खलासी घायल हो गए। पिंटू ने बताया कि वह कबरई से गिट्टी लोड करके सीतापुर जा रहा था। अचानक टायर फटने से ट्रक पलट गया। सड़क पर गिट्टी बिखर गई थी। इसकी वजह से कुछ देर के लिए आवागमन बाधित रहा।