फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Sachin 11 and Jeba Sporting Club win in thrilling matches

Kaushambi News: रोमांचक मुकाबलों में सचिन 11 और जेबा स्पोर्टिंग क्लब की जीत

Thu, 08 Jan 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 08 Jan 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Sachin 11 and Jeba Sporting Club win in thrilling matches
सौरई बुजुर्ग में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में गेंदबाजी करता ​खिलाड़ी- आयोजक
पश्चिम सराय में आयोजित जय मां झारखंडी क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को दो मुकाबले खेले गए। टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन

इस्लामी स्पोर्टिंग क्लब रक्सौली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 117 रन बनाए। टीम की ओर से तौसीफ ने 14 गेंदों पर 38 रन बनाए। पश्चिम शरीरा की ओर से हसनैन ने तीन विकेट झटके।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सचिन-11 की टीम ने 12वें ओवर में 8 विकेट खोकर 118 रन बनाकर मुकाबला दो विकेट से जीत लिया। सचिन-11 के ओम ने 18 गेंदों में 39 रन बनाए। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में जेबा स्पोर्टिंग क्लब मंझनपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 172 रन का विशाल स्कोर बनाया। टीम की ओर से खुर्शीद आलम ने विस्फोटक पारी खेलते हुए 19 गेंदों में 64 रन बनाए। पश्चिम शरीरा के गेंदबाज नीरज ने पांच विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पश्चिम शरीरा की टीम 98 रन पर ऑलआउट हो गई। मंझनपुर के गेंदबाज जासिम ने भी पांच विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई। इस मैच में भी खुर्शीद आलम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राजकुमार केसरवानी और विपिन केसरवानी ने दिया। दोनों मुकाबलों में अंपायर की भूमिका राकेश सरोज और पवन केसरवानी ने निभाई।
शहजादपुर ने थूलगुला को पांच विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
सौरई बुजुर्ग में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबला शहजादपुर और थूलगुला के बीच खेला गया। मुकाबला काफी रोमांचक रहा, जिसमें शहजादपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए थूलगुला को पांच विकेट से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
टॉस जीतकर थूलगुला ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 10 ओवर में थूलगुला ने चार विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाए। टीम की ओर से कुलदीप ने सर्वाधिक 44 और विपिन ने 33 रनों की उपयोगी पारी खेली। इसके अलावा आकाश ने 12 और सनी ने 10 रन का योगदान दिया। शहजादपुर के गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी कर रन गति पर अंकुश लगाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी शहजादपुर की टीम ने अच्छी शुरुआत की। राजाहुल ने 38 रन बनाए और टीम की जीत की नींव रखी। आदर्श ने 22, अतुल ने 13, अंकित ने 6, सुनील ने 6 और कैफ ने 2 रन बनाए। शहजादपुर ने पांच विकेट खोकर 107 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

शानदार बल्लेबाजी के लिए राजाहुल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच में अंपायर की भूमिका वीरेंद्र गौतम और श्रीनाथ ने निभाई, जबकि कमेंट्री रितेश गौतम ने की। स्कोरिंग की जिम्मेदारी रिंकू ने संभाली। मैच के दौरान आयोजक डॉ. श्रवण आर्या, भानु सरोज, पंकज गौतम, मोंटी सरोज और धनराज यादव आदि मौजूद रहे।

सौरई बुजुर्ग में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में गेंदबाजी करता खिलाड़ी- आयोजक

सौरई बुजुर्ग में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में गेंदबाजी करता खिलाड़ी- आयोजक

सौरई बुजुर्ग में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में गेंदबाजी करता खिलाड़ी- आयोजक

सौरई बुजुर्ग में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में गेंदबाजी करता खिलाड़ी- आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed