फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   rupahle parde ke ram aur seeta ne lubhaya

रुपहले पर्दे के राम-सीता ने लुभाया

Thu, 27 Apr 2017 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 27 Apr 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
rupahle parde ke ram aur seeta ne lubhaya
राम और सीता का अभिनय करने वाले कलाकारों को सम्मानित करती दीपिका। - फोटो : amar ujala
कौशाम्बी पब्लिक स्कूल (केपीएस) कशिया में मंगलवार वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रामायण धारावाहिक में राम और सीता के पात्र रहे अरुण गोविल व दीपिका टोपी वाला कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र रहे। हास्य कलाकार अशोक मिश्र ने लोगों को खूब गुदगुदाया तो तृप्ति शाक्या ने अपने गीतों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन



वार्षिकोत्सव की शुरूआत डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पिता श्यामलाल व उनके बेटे योगेश ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद रामायण में राम के पात्र रहे अरुण गोविल ने दर्शकों को संबोधित किया। मर्यादा पुरुषोत्तम राम को आदर्श पुत्र बताया। साथ ही कहा कि हर व्यक्ति को मर्यादा पुरुषोत्तम राम का आचरण करना चाहिए। पिता की खातिर उन्होंने सहर्ष वनवास जाना स्वीकार किया। रावण का अंत कर उन्होंने रामराज्य की स्थापना की।
विज्ञापन



दीपिका टोपी वाला ने महिलाओं को सबल बनाने की बात कही। इसके बाद हास्य कलाकार अशोक मिश्र ने अपने व्यंग्य से लोगों को खूब हंसाया। वहीं तृप्ति शाक्या ने अपने गीतों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कालेज की छात्रा अनीसा, रिचा, पूनम, प्रतिमा, प्रिया, आकांक्षा और ममता ने भ्रूण हत्या व बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर लघु नाटिका पेश कर खूब तालियां बटोरीं। इस मौके पर विधायक लाल बहादुर, शीतला प्रसाद पटेल, संजय गुप्ता, डीएम अखंड प्रताप सिंह, सीडीओ दिनेश कुमार सिंह, प्रधानाचार्य ओम प्रकाश कुशवाहा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed