फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Rules and regulations are ignored, riders are riding bikes without helmets

Kaushambi News: नियम कानून ताक पर, बिन हेलमेट बाइक पर फर्राटा भर रही सवारी

Sun, 22 Jun 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 22 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Rules and regulations are ignored, riders are riding bikes without helmets
मंझनपुर। यातायात पुलिस की ओर से आए दिन जागरूकता अभियान चलाया जाता है। इसके बावजूद भी लोग सुधर नहीं रहे हैं। हालत यह है कि गली-चौराहों पर पुलिस को चकमा देकर एक बाइक पर तीन से चार युवक बिना हेलमेट के फर्राटा भर हैं। आलम यह है कि सिपाहियों और ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी में बाइक सवार नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।
विज्ञापन

इन दिनों जिले में बाइक सवार यातायात नियमों को अनदेखा कर रहे हैं। हालांकि, यातायात पुलिस स्कूलों और कॉलेजों के साथ-साथ चौराहों पर गोष्ठी के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करते हैं। फिर भी लोग बिना हेलमेट के सफर कर रहे हैं। जबकि हर गली-चौराहे पर धीरे चलें, सुरक्षित पहुंचे, यातायात नियमों का पालन करें इस तरह की चेतावनी सड़कों पर लगे साइन बोर्ड पर लिखी रहती है। परिवहन विभाग के आंकड़ों की बात करें तो नए सत्र के अप्रैल और मई में 893 बाइक सवारों का चालान किया गया है।
विज्ञापन

यहां तो पुलिस ही तोड़ रही नियम कानून
-मंझनपुर चौराहे से ओसा रोड पर दिनभर पुलिस वाहन चेकिंग करती है। शनिवार की दोपहर पुलिस वाहन चेक कर रही थी। उसी दौरान एक बाइक सवार बिना हेलमेट के महिला पुलिस समेत दो लोंगो को बैठाकर निकल रहा था। तभी वहां पर चेकिंग में पकड़े गए बाइक सवारों ने पुलिस से कहा कि वो भी तो बिना हेलमेट और तीन सवारी करके जा रहे हैं। तो पुलिस ने कहा को उसके साथ स्टाप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपना नहीं , परिवार का तो ख्याल करें
- करारी कोतवाली के समीप यातायात पुलिस तैनात रहने के बाद भी एक बाइक सवार परिवार के पांच लोगों को बैठाकर फर्राटा भरते नजर आया। जबतक पुलिस की नजर इनपर पड़ती तबतक वह बाइक दौड़ाकर निकल गया। कुछ बाइक सवारों ने तो पुलिस को देखते ही अचानक से गाड़ी मोड़कर पास की गली से होकर निकल गए।

- समय-समय पर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाता है। फिर भी अगर कोई नियम कानून तोड़ता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। - जनेश्वर प्रसाद पांडेय, सीओ ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed