{"_id":"651c60943e8a2a3e7d07deb4","slug":"rs-376-lakh-stolen-from-inspectors-daughters-account-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-3771-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दरोगा की बेटी के खाते से उड़ाए 3.76 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दरोगा की बेटी के खाते से उड़ाए 3.76 लाख रुपये
Wed, 04 Oct 2023 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। कौशाम्बी जिले में तैनात एक दारोगा की बेटी साइबर ठगी का शिकार हो गई। साइबर अपराधी ने ऑनलाइन काम करने के बहाने दरोगा की बेटी के मोबाइल पर लिंक भेज बैंक खाते से तीन लाख 76 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता की तहरीर पर मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल को रिपोर्ट भेज दी है।
प्रयागराज के नैनी स्थित पीडीए काॅलोनी निवासी राकेश राय पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक हैं। इनकी तैनाती इन दिनों कौशाम्बी पुलिस लाइन में हैं। दरोगा राकेश राय कुछ दिनों से परिवार सहित मंझनपुर कस्बे में किराये के मकान मेें रहते हैं। उनकी बेटी प्रीती राय ने बताया कि 23 सितंबर को उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने कॉल कर ऑनलाइन काम करने को कहा। इसके बाद मोबाइल पर लिंक भेज दिया।
लिंक फॉलो करने पर ऑनलाइन मीटिंग हुई। इस दौरान बताया कि सेलिब्रिटियों की इंस्टाग्राम आईडी फॉलो करने पर उनके खाते में पैसा आएगा। इसके बाद लिंक डिलीट करते हुए साइबर अपराधी ने प्रीति के बैंक खाते से कई किस्तों में तीन लाख 76 हजार 540 रुपये ऑनलाइन निकाल लिए। कुछ दिन प्रीति ने जानकारी पिता को दी तो वह सन्न रह गए।
विज्ञापन
सोमवार को पीड़िता ने पिता के साथ मंझनपुर कोतवाली में तहरीर दी। मुकदमा दर्ज कर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट साइबर सेल को भेज दिया है।