फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   rojgar sewak died in a road accident

बाइकों की भिड़ंत में रोजगार सेवक की मौत

Fri, 03 Jul 2020 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
rojgar sewak died in a road accident
rojgar sewak died in a road accident - फोटो : KAUSHAMBI
सरायअकिल कस्बे के फकीराबाद चौराहे के समीप बुधवार रात बाइकों की भिड़ंत में एक रोजगार सेवक की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद से ब्लॉक कर्मचारी भी गमजदा हैं।
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के कनैली गांव का हरिश्चंद्र सिंह (48) पुत्र ग्वाल सिंह कौशाम्बी ब्लॉक में रोजगार सेवक के पद पर तैनात था। बुधवार को किसी काम से वह प्रयागराज गया था। रात को लौटते वक्त फकीराबाद चौराहे के समीप सामने से आए बाइक सवार से उसकी भिड़ंत हो गई। रोजगार सेवक भी बाइक से ही था। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक कम चोटिल होने के कारण मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की जानकारी पाकर पहुंचे परिजन आननफानन में इलाज के लिए रोजगार सेवक को लेकर नजदीकी निजी अस्पताल गए। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है। पुलिस ने जांच के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, ब्लॉक कार्यालय में बीडीओ देवकुमार की अगुवाई में शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें सभी ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर समस्त ब्लॉक कर्मचारी मौजूद रहे।

rojgar sewak died in a road accident

rojgar sewak died in a road accident- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed