फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   rohi Railway overbridge closed due to increased hassle

रोही रेलवे ओवरब्रिज बंद होने से भरवारी में बढ़ी परेशानी

Mon, 24 Jun 2019 01:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
rohi Railway overbridge closed due to increased hassle
rohi Railway overbridge closed due to increased hassle - फोटो : KAUSHAMBI
रोही ओवरब्रिज बंद होने से जाम की समस्या से जूझने लगा भरवारी
विज्ञापन

मंझनपुर से प्रयागराज जाने वाले वाहन अब डेढ़ घंटे की बजाय तीन घंटे में पहुंच रहे
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। रोही ओवरब्रिज बंद किए जाने से भरवारी जाम की समस्या से जूझ रहा है। मंझनपुर से प्रयागराज व प्रतापगढ़ आने-जाने वाले वाहन अब भरवारी के रास्ते गुजारे जा रहे हैं। इसके कारण भरवारी में वाहनों की लंबी कतार लग रही है। जाम के कारण मंझनपुर से प्रयागराज जाने वाले वाहन अब डेढ़ घंटे की बजाय तीन घंटे में पहुंच रहे हैं। इसे लेकर दैनिक यात्रा करने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मंझनपुर और प्रयागराज के बीच बनाए गए रोही ओवरब्रिज से लोगों की यात्रा का काफी सुगम हो गई थी। जिन लोगों के पास खुद का वाहन था वह महज डेढ़ घंटे में प्रयागराज पहुंच जाते थे। अब ओवरब्रिज में दो जगह स्क्रैप गिरने से पुल को बंद कर दिया गया है। जिसके कारण प्रयागराज और मंझनपुर के बीच चलने वाले वाहनों को भरवारी के रास्ते गुजारा जा रहा है। इसकी वजह से भरवारी रेलवे फाटक पर लंबा जाम लग रहा है। रविवार को भी घंटों जाम लगा रहा। सबसे फजीहत बस से सफर करने वालों की हो रही है। जो बस अब तक डेढ़ से पौने दो घंटे में प्रयागराज पहुंच रही थी वह अब 55 किलोमीटर की दूरी तीन घंटे में पूरी कर रही है। रविवार सुबह से ही भरवारी बाजार वाहनों से पट गया था। बाइक और पैदल चलने वालों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंझनपुर। जिले में 108 और एएलएक्स एंबुलेंस जीपीआरएस सिस्टम से लैश हैं। यह वाहन निर्धारित रूट पर ही चल सकते हैं। ऐसे में एंबुलेंस की मजबूरी है कि वह मरीजों को भरवारी के रास्ते ही प्रयागराज ले जाए। जिला अस्पताल से रोजाना करीब 25 से 30 मरीज एसआरएन रेफर किए जाते हैं। ऐसे में गंभीर रोगियों के साथ अनहोनी होने की संभावना बढ़ गई है। सुबह और शाम के वक्त दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर काफी पैसेंजर ट्रेनें चलती हैं। भरवारी रेलवे फाटक पर जाम लगने के कारण ट्रेनों का जहां-तहां ठहराव कराया जा रहा है। इसकी वजह से पूरा रेलमार्ग भी प्रभावित हो रहा है। हालांकि पुलिस और आरपीएफ के जवान फाटक पर मौजूद रहकर किसी तरह ट्रेनों के संचालन को प्रभावित होने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यालय से प्रयागराज जाने के लिए तीन रास्ते हैं। सबसे सरल और कम दूरी का रास्ता भरवारी मार्ग है, लेकिन जाम लगने के कारण जिन लोगों के पास खुद का वाहन है कि वह मजबूरी में बेनीराम कटरा या फिर सुजातपुर रेलवे स्टेशन की तरफ से यात्रा करने को मजबूर हैं। ऐसे में उन लोगों को 10 से 15 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed