{"_id":"6165d87b8ebc3edfb459fa2c","slug":"robbed-real-brothers-on-the-strength-of-a-gun-kaushambi-news-ald3180490191","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर सगे भाइयों को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के बल पर सगे भाइयों को लूटा
विज्ञापन
robbed real brothers on the strength of a gun
पिपरी कोतवाली के डाही नुमाया गांव के समीप बुधवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा सटा कर दो सगे भाइयों को लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट भी की। लोगों के एकत्र होने पर बदमाश धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
पिपरी कोतवाली के खेड़आ निवासी जतन लाल मजदूर है। मंगलवार को वह अपने छोटे भाई पप्पू के साथ बाइक से करेहदा बाजार जा रहा था। बाइक पप्पू चला रहा था। शाम करीब चार बजे पिपरी कोतवाली के डाही नुमाया गांव के समीप पहुंचते ही पहले से घात लगाकर बैठे पांच लोगों ने पप्पू की गाड़ी रोक ली। जब तक दोनों भाई कुछ समझ पाते कि बदमाशों ने तमंचा सटा कर छीनाझपटी शुरू कर दी।
विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचा सटा कर दोनों भाइयों के साथ मारपीट करते हुए सोने की अंगूठी मोबाइल फोन व 16 सौ रुपये की नकदी छीन ली। चीख पुकार सुनकर जुटे लोगों को देख बदमाश धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। पीड़ितों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है ।