{"_id":"6994be2279fa22ea740431e6","slug":"roadways-buses-passing-through-the-tedhimod-bridge-passengers-are-troubled-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-136702-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: टेढ़ीमोड़ पुल से गुजर रहीं रोडवेज बसें, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: टेढ़ीमोड़ पुल से गुजर रहीं रोडवेज बसें, यात्री परेशान
Wed, 18 Feb 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
पुल के ऊपर से गुजरती रोडवेज। संवाद
- फोटो : मिहींपुरवा के मटेहरी में आबादी में दिखा तेंदुआ।
टेढ़ीमोड़ शहजादपुर चौराहे पर रोडवेज बसों के फ्लाईओवर के ऊपर से गुजरने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने कई बार इसकी शिकायत परिवहन निगम के अधिकारियों से की।
जानकारी के अनुसार प्रयागराज और कानपुर की ओर जाने वाली बसें पुल के ऊपर से सीधे निकल जाती हैं, जिससे चौराहे पर उतरने वाले यात्रियों को करीब एक किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ता है। खासकर रात के समय स्थिति और भी चिंताजनक हो जाती है।
भटपुरवा बम्हरौली निवासी नियमत उल्ला ने बताया कि बसें नीचे से चलें तो काफी राहत मिलेगी। वहीं, सुभाष गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों और बच्चों के साथ यात्रा करने वालों को रात में अधिक दिक्कत होती है।
विज्ञापन
:: पुल के नीचे से बस संचालन को लेकर शिकायतें मिलीं हैं और हाल ही में सर्वे भी कराया गया है। फिलहाल एनएचआई की ओर से नीचे से बसों के आवागमन के लिए रास्ता उपलब्ध नहीं कराया गया है। यदि एनएचआई अनुमति व मार्ग उपलब्ध कराता है तो यात्रियों की सुविधा के लिए बसों को पुल के नीचे से चलाया जाएगा। - गंगा शंकर शर्मा, डिपो इंचार्ज