फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Roadways bus collided with school van, dozen children injured, condition of two critical

कौशांबी : रोडवेज बस ने स्कूल वैन में मारी टक्कर, दर्जन भर बच्चे घायल, दो की हालत नाजुक

Sat, 02 Sep 2023 04:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 02 Sep 2023 04:17 PM IST
सार

उर्मिला विजय इंटर कॉलेज की वैन बच्चों को घर वापस छोड़ने जा रही थी। सकाढ़ा मोड़ के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने वैन में टक्कर मार दी। इससे वैन के परखचे उड़ गए। इसमें सवार मो. गौस (12) पुत्र शकीलबुल हसन, अब्दुल अहमद (13) पुत्र क़ुतुबउद्दीन सहित दर्जनभर बच्चे घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Roadways bus collided with school van, dozen children injured, condition of two critical
घटना के बाद क्षतिग्रस्त स्कूल वैन और जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संदीपन घाट थाना क्षेत्र के सकाढ़ा मोड़ के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बच्चों से भरी स्कूल वैन में टक्कर मार दी। इससे दर्जन भर बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर बच्चों की चीख पुकार मच गई। हादसे में वैन के परखचे उड़ गए। घायल बच्चों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो बच्चों की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन





विज्ञापन






उर्मिला विजय इंटर कॉलेज की वैन बच्चों को घर वापस छोड़ने जा रही थी। सकाढ़ा मोड़ के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने वैन में टक्कर मार दी। इससे वैन के परखचे उड़ गए। इसमें सवार मो. गौस (12) पुत्र शकीलबुल हसन, अब्दुल अहमद (13) पुत्र क़ुतुबउद्दीन सहित दर्जनभर बच्चे घायल हुए हैं। घायलों को मूरतगंज प्राथमिक उपचार केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां हालत नाजुक होने पर दो बच्चों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना संदीपन घाट थाना क्षेत्र के सकाढ़ा मोड की है। रोडवेज बस कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही थी। हादसे के बाद चालक बस लेकर भागने की फिराक में था, लेकिन ग्रामीणों ने उसे रोक लिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आनन फानन में परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने जेसीबी बुलाकर क्षतिग्रस्त वैन को हाईवे से हटवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed