फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Road jammed by keeping the dead body on the death of a young man

Kaushambi News: युवक की मौत पर शव रखकर सड़क किया जाम

Tue, 15 Aug 2023 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 15 Aug 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Road jammed by keeping the dead body on the death of a young man
समशाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र के करनपुर चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में एक युवक की मौत हो गई। झोलाछापों पर गलत इलाज का आरोप लगाते हुए परिजन और ग्रामीण हंगामा करने लगे। सूचना के बाद मंझनपुर और सिराथू सर्किल के एसडीएम, सीओ मौके पर पहुंचे। अफसरों के आश्वासन पर दो घंटे बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन



मंझनपुर कोतवाली इलाके के मलाक सद्दी गांव निवासी शीतला प्रसाद का बेटा लालता प्रसाद उर्फ कंचन (28) मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था। पत्नी पुष्पा देवी ने बताया कि कुछ दिन पहले कूल्हे पर फोड़ा निकल आया था। स्थानीय दो झोलाछाप से कंचन का इलाज कराया जा रहा था। सोमवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उसे करनपुर चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचते ही कंचन की मौत हो गई।
विज्ञापन




इससे नाराज परिजनों, ग्रामीणों ने निजी अस्पताल के सामने ही शव रखकर झोलाछापों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया। हंगामे की सूचना पर एसडीएम मंझनपुर आकाश सिंह, सीओ अभिषेक सिंह, नगर कोतवाल संतोष शर्मा, सिराथू एसडीएम सौम्य मिश्रा, सीओ और सैनी कोतवाली पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद अफसरों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed