फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Road built at a cost of eight lakhs, did not last for a month

Kaushambi News: आठ लाख की लागत से बनी सड़क, महीने भर नहीं चली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Road built at a cost of eight lakhs, did not last for a month
सिराथू ब्लॉक के उदहिन खुर्द गांव जाने वाले मार्ग की उखड़ी सड़क। संवाद
ब्लॉक क्षेत्र के उदिहिन खुर्द में करीब आठ लाख रुपये से बनाई गई सड़क एक महीने में ही उखड़ने लगी। इसका निर्माण जिला पंचायत की ओर से कराया गया था। नवनिर्मित सड़क की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

मुख्य मार्ग से उदिहिन खुर्द गांव में काली माता मंदिर तक जिला पंचायत की ओर से 260 मीटर पक्की सड़क का निर्माण कराया गया था। एक माह पहले ही यह सड़क बनी थी। जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने बताया कि सड़क महीने भर के अंदर ही उखड़ने लगी है।
विज्ञापन

सड़क की फैली गिट्टियों पर फिसलकर बाइक और साइकिल सवार घायल हो रहे हैं। ग्रामीण प्रेमचंद, रतिभान सिंह, वीरभान ने आरोप लगाते हुए सड़क में प्रयोग हुई सामग्री को मानक को विपरीत बताया है। मामले में जिला पंचायत की अवर अभियंता सना असद खान ने बताया कि सड़क उखड़ने की जानकारी मिली है। ऐसा मौसम की वजह से हुआ है। अक्सर सर्दी में डामरीकरण करने पर ऐसी दिक्कतें आती हैं। ठेकेदार को दोबारा निर्माण कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed