{"_id":"57aa25eb4f1c1b8667ee54de","slug":"road-accident-near-rahimabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में छात्रा समेत चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में छात्रा समेत चार लोग घायल
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
road accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी में पढ़ने वाली एक छात्रा बस की टक्कर से घायल हो गई। लोगों ने छात्रा को पास के एक निजी अस्पताल मे भर्ती करा दिया है। जहां छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है।टिकरी गाव की रहने वाली अंसिता देवी भरवारी के सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा है। मंगलवार सुबह वह स्कूल जा रही थी। वह जैसे ही भरवारी के सिंघिया के समीप पहुंची कि पीछे से आ रही एक बेकाबू बस ने उसे टक्कर मार दी। इससे छात्रा लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ी। चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को चौकी में खड़ी करा दिया।
वहीं कोखराज थाना क्षेत्र के ही अस्तुल्लागंज गांव की रहने वाली कोइली देवी (65) पत्नी कल्लू प्रसाद मंगलवार सुबह मंझनपुर आ रही थी। वह जैसे ही परसरा मोड़ के पास पहुंची कि एक वाहन ने टक्कर मार दी। इसके बाद चालक फरार हो गया। वृद्धा सड़क पर घायल होकर तड़पती रही। कुछ देर बाद एक एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताई है। वहीं धूमनगंज थाना क्षेत्र के पीपलगांव निवासी रामसुचित पुत्र नारायनदास अपने साथी वासदेव पुत्र बद्री प्रसाद के साथ मंगलवार को किसी काम से कसेंदा आए थे। बाइक से लौटते समय वह जैसे ही पिपरी थाने के रहीमाबाद मोड़ के समीप पहुंचे अनियंत्रित लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं।