{"_id":"56e9b66b4f1c1b86778b468b","slug":"road-accident-in-karari","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में पूर्व प्रधान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में पूर्व प्रधान की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में बुधवार को बटबंधुरी गांव के पूर्व प्रधान राजकुमार शुक्ल की मौत हो गई। शाम खेत से घर जा रहे पूर्व प्रधान को सड़क पार करते समय बेकाबू डीसीएम ने रौंद दिया था। वहीं मक्खियों के हमले से जख्मी डीसीएम चालक की भी हालत गंभीर है। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पूर्व प्रधान की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
करारी थाना क्षेत्र के बटबंधुरी गांव निवासी राजकुमार शुक्ल (60) पूर्व प्रधान थे। बुधवार शाम करीब पांच बजे वह खेत की ओर गए थे। घर लौटते समय वह करारी-इलाहाबाद मुख्यमार्ग पार करने लगे, तभी कोल्डड्रिंक्स की बोतलें लेकर करारी की ओर आ रही डीसीएम ने उन्हें कुचल दिया। पूर्व प्रधान को कुचलने के बाद अनियंत्रित हुई डीसीएम भी पलट गई। जख्मी पूर्व प्रधान को लेकर परिवार के लोग लेकर स्थानीय गए।
जहां उनकी हालत नाजुक देख डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद इलाहाबाद रेफर कर दिया। घरवाले उन्हें लेकर इलाहाबाद जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी सांस थम गई। बताया जाता है कि डीसीएम चालक पर कहीं से मधमक्खियों ने हमला कर दिया था। चालक घबराकर चलती डीसीएम से जान बचाने के लिए कूद गया था। इसी से यह हादसा हुआ। डीसीएम चालक की भी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे पुलिस ने स्थानीय एक अस्पताल में भर्ती कराया है।