फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ro aro order kaushambi

20 उम्मीदवारों को आरओ ने जारी की नोटिस

Wed, 15 Feb 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 15 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
ro aro order kaushambi
other
विधान सभा सामान्य निर्वाचन के 20 प्रत्याशियों को संबंधित रिटर्निंग आफीसर ने नोटिस जारी की है। यह नोटिस अब तक किए गए व्यय का मिलान कराने के लिए दी गई है। व्यय लेखा प्रेक्षक की बैठक से अनुपस्थित रहने के कारण यह स्थिति पैदा हुई है। चेतावनी दी गई है कि वह 48 घंटे के भीतर व्यय लेखा प्रेक्षक के सामने उपस्थित होकर व्यय का मिलान कराएं। ऐसा न करने वाले उम्मीदवारों खिलाफ कार्रवाई करते हुए वाहन पास वापस ले लिया जाएगा।
विज्ञापन


   निर्वाचन व्यय प्रेक्षक द्वारा सभी उम्मीदवारों से खर्च के रजिस्टर का मिलान कराया जाता है। इसमें दैनिक व्यय का ब्यौरा उम्मीदवारों द्वारा दर्शाया जाता है। दैनिक व्यय लेखा रजिस्टर के प्रथम मिलान के दौरान तीनों विधान सभाओं के 20 उम्मीदवार गायब रहे। इसके चलते उनके व्यय का मिलान प्रेक्षक के समक्ष नहीं हो सका। उम्मीदवारों की इस लापरवाही पर व्यय प्रेक्षक ने नाराजगी जाहिर की तो संबंधित रिटर्निंग आफीसरों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों को नोटिस जारी कर दिया। चेतावनी दी गई है कि कि नोटिस मिलने के 48 घंटे के भीतर व्यय प्रेक्षक के समक्ष जवाब न देने पर कार्रवाई करते हुए वाहनों का परमीशन वापस ले लिया जाएगा।
विज्ञापन


जिन उम्मीदवारों को नोटिस जारी की गई है उनमें विधान सभा चायल के राष्ट्रीय जनाधार पार्टी के अरुण कुमार, राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस पार्टी के अशरफी, बहुजन समाज विकास पार्टी के कमर सईद, स्वतंत्र जनता राज पार्टी के तेज सिंह वर्मा, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के धर्मेंद्र दत्त पांडेय, राष्ट्रव्यापी जनता पार्टी के मनोज कुमार त्रिपाठी, बहुजन मुक्ति पार्टी के नरेंद्र कुमार मौर्य, जन कल्याण पार्टी के लाल बहादुर, निर्दलीय मोहम्मद फारूक, रूपचंद्र, विजय कुमार, रामदास, रविदास, निर्दलीय शिखा सरोज व सुभाष चंद्र केसरवानी शामिल हैं। सिराथू के कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के शिव सिंह यादव, स्वतन्त्र जनता राज पार्टी के संगीता देवी, शिव सेना के सुशील कुमार, निर्दलीय मिथलेश कुमार, विश्वजीत को नोटिस दी गई। विधान सभा मंझनपुर के रिटर्निंग आफीसर ने बहुजन मुक्ति पार्टी के जयकरन व निर्दलीय उम्मीदवार बालचंद्र गौतम को नोटिस देकर तत्काल आय-व्यय प्रस्तुत करने की नोटिस दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed