{"_id":"65624ce6a0e3cd844609bcf8","slug":"rizvi-spring-field-team-reached-the-final-after-defeating-nic-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-5543-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: एनआईसी को हराकर रिजवी स्प्रिंग फील्ड टीम फाइनल में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: एनआईसी को हराकर रिजवी स्प्रिंग फील्ड टीम फाइनल में पहुंची
Sun, 26 Nov 2023 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 26 Nov 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
करारी। डॉ. एएच रिजवी डिग्री कॉलेज में चल रहे अंतर विद्यालयीय क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें दिन शनिवार को तीन मुकाबले हुए। इसमें नेशनल इंटर कॉलेज (एनआईसी) को हराकर रिजवी स्प्रिंगफील्ड की टीम फाइनल में पहुंच गई।
पहला मैच एनआईसी भरवारी व महगांव इंटर कॉलेज के बीच हुआ। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एनआईसी की टीम ने निधारित 10 ओवर में सात विकेट खोकर 74 रन बनाए। जवाबी बल्लेबाजी करते हुए महगांव की टीम ने 10 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 74 रन बनाए। मैच का निर्णय सुपर ओवर से हुआ। इसमें एनआईसी की टीम विजयी हुई। टीम के अंशु सोनकर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
वहीं पहला सेमीफाइनल मैच करारी इंटर कॉलेज व अनवारुल हक सिद्दीकी गर्ल्स इंटर कॉलेज रसूलपुर टप्पा के बीच हुआ। अनवारुल हक सिद्दीकी ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। करारी इंटर कॉलेज ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में ऑलआउट होकर 64 रन बनाए। अनवारुल हक के हिमांशु तिवारी ने चार विकेट झटके। जवाब में अनवर उल हक ने सात विकेट खोकर मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच हिमांशु तिवारी को मिला।
विज्ञापन
दूसरा सेमी फाइनल मैच डॉ. रिजवी स्प्रिंग फील्ड करारी और एनआईसी भरवारी के बीच हुआ। एनआईसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 71 रन बनाए। जवाब में डॉ. रिजवी स्प्रिंग फील्ड करारी ने 10 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 72 रन बनाकर फाइनल में जगह बनाई। मैन ऑफ द मैच हम्माद को दिया गया। जिन्होंने टीम के लिए चार विकेट लिए। फाइनल मैच सोमवार को डॉ. रिजवी स्प्रिंग फील्ड स्कूल करारी और अनवारुल हक सिद्दीकी गर्ल्स इंटर कॉलेज रसूलपुर टप्पा के बीच होगा।