{"_id":"67c20ad521915f29560a846b","slug":"ritika-and-radhekrishna-stood-first-in-chess-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-122522-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: शतरंज में रितिका व राधेकृष्ण रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: शतरंज में रितिका व राधेकृष्ण रहे प्रथम
विज्ञापन
काजीपुर स्थित एक स्कूल में आयोजित चेस प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र। स्रोत: एसोसिएशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील के काजीपुर स्थित एक विद्यालय में शुक्रवार को शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 70 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में रितिका त्रिपाठी व बालक वर्ग में राधेकृष्ण त्रिपाठी अव्वल रहे। जिला शतरंज खेल संघ कौशाम्बी की देखरेख में आयोजित किया गया।
पूर्वांचल स्पोर्ट्स एसोसिएशन और स्वाइल प्ले फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रतियोगिता का आयोजन विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल काजीपुर में हुआ। बालिका वर्ग में रितिका त्रिपाठी प्रथम, रिया यादव द्वितीय और निशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, बालक वर्ग में राधेकृष्ण त्रिपाठी प्रथम, विभराज शुक्ल द्वितीय और स्कंद शुक्ल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर-11 में पार्थ केसरवानी प्रथम, पृथ्वी पाल द्वितीय पर रहे। सांत्वना पुरस्कार तेजस, अनायस, दिव्यांशी और मोक्ष साहू को मिला। इस अवसर पर सीआरपीएफ कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर जीडी रूपेश कुमार सिंह और शिक्षक राकेश मालवीय ने खेल की शुरुआत की। इसके पूर्व अतिथियों को बैच पहनाकर सोमनाथ पांडेय सेवानिवृत सूबेदार मेजर, पीटीआई नकुल तिवारी, अतुल कुमार पांडेय ने स्वागत किया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य प्रीति मिश्रा ने कहा कि चेस बुद्धि का खेल है। इससे सोचने समझने की क्षमता बढ़ती है। स्वाइल प्ले फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वधा द्विवेदी ने विजयी खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।