{"_id":"5fa84a188ebc3e9bc202cfb1","slug":"revenue-team-attacked-for-measuring-land-three-policemen-injured-kaushambi-news-ald291103176","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन की पैमाइश करने गई राजस्व टीम पर हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन की पैमाइश करने गई राजस्व टीम पर हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल
विज्ञापन
Revenue team attacked for measuring land, three policemen injured
भरवारी (कौशाम्बी)। कोखराज कोतवाली के नारायणपुर सैलाबी गांव में रविवार को जमीन की पैमाइश करने गई प्रशासन व पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। मारपीट व पथराव में दरोगा समेत दो सिपाही जख्मी हो गए। मामले में पांच नामजद समेत 35 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, घटना में शामिल रहे अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
नारायणपुर सैलाबी गांव के नबी आलम, सुल्तान अली, शेर अली ने पिछले दिनों सिराथू एसडीएम के यहां अपनी जमीन की पैमाइश कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर सिराथू एसडीएम राजेश श्रीवास्तव ने रविवार को जमीन की पैमाइश करने के लिए कानूनगो शिवजीत मिश्रा व लेखपाल रियाज अहमद को मौके पर भेजा। राजस्व विभाग की टीम ने पैमाइश के लिए कोखराज पुलिस से मदद मांगी। इस पर इंस्पेक्टर बलराम सिंह ने एक दरोगा व दो सिपाहियों को टीम के साथ भेजा। राजस्व विभाग की टीम जैसे ही कछारी क्षेत्र में जमीन की पैमाइश करने लगी तभी वहीं जुटे विपक्षियों ने लाठी-डंडों से टीम पर हमला बोल दिया।
इस दौरान सुरक्षा में लगे कोखराज कोतवाली के दरोगा रमाशंकर सरोज व दो सिपाहियों को चोटें आईं।
गांव में बवाल की सूचना पर सीओ सिराथू रामवीर सिंह, इंस्पेक्टर बलराम सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना के बाद से गांव के ज्यादातर लोग फरार हैं। इस बाबत सीओ का कहना है कि बवाल करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। मामले में राजस्व निरीक्षक शिवदीप मिश्रा की तहरीर पर कोखराज थाने में पांच नामजद व 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इनमें से आरोपी रामदीन, जगमोहन और संजय को गिरफ्तार कर लिया गया है।