{"_id":"e916b7a993e6fb1cf3dedb6e9e037c15","slug":"revenue-officers-did-not-arrive-at-a-solution-on-day-raging-sp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस में राजस्व अफसरों के नहीं पहुंचने पर भड़के एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस में राजस्व अफसरों के नहीं पहुंचने पर भड़के एसपी
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
Updated Fri, 12 Jun 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। जनता दर्शन के बाद अब समाधान दिवस में भी अफसरों की लापरवाही उजागर होने लगी है। पिछले समाधान दिवस पर पश्चिमशरीरा थाने में कोई भी राजस्व अफसर और कर्मी नहीं पहुंचा था। इसकी वजह से कई शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पाया। एसओ ने इसकी रिपोर्ट दी तो एसपी का पारा गरम हो गया। उन्होंने प्रभारी डीएम को पत्र भेजकर इस लापरवाही की शिकायत की है।
बतादें कि जनसमस्याओं के निस्तारण के उद्देश्य से हर शनिवार को थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसमें सभी विभागों के अधिकारियों का उपस्थित रहना अनिवार्य है। इसके बाद भी जिले के अफसर समाधान दिवस को लेकर गंभीर नहीं हैं। अक्सर देखा जाता है कि समाधान दिवस पर एसओ अकेले ही शिकायत सुनते हैं। पुलिस विभाग के अफसर तो पहुंच भी जाते हैं। पर, राजस्व के अफसर कभी-कभी ही दर्शन देते हैं। लेखपाल और राजस्व निरीक्षक इस मामले में सबसे ज्यादा फिसड्डी हैं। इस बार 6 जून को आयोजित हुए समाधान दिवस पर पश्चिमशरीरा थाने में राजस्व विभाग को कोई भी अधिकारी या कर्मचारी नहीं पहुंचा था।
एसओ ने बताया कि इसकी वजह से कई शिकायती पत्रों का निस्तारण नहीं हो पाया। एसओ ने इसकी रिपोर्ट एसपी को भेजी तो उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही प्रभारी डीएम को पत्र भेजकर इस लापरवाही की शिकायत भी की। इसे लेकर राजस्व अधिकारियों, कर्मचारियों के होश उड़े हुए हैं। माना जा रहा है कि प्रभारी डीएम गंभीर हुए तो एसडीएम, तहसीलदार सहित राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों से जवाब-तलब तो किया ही जाएगा।