{"_id":"660d5ae4606d86a8490d0b7b","slug":"retired-teacher-injured-in-car-collision-dies-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-110281-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: कार की टक्कर से जख्मी सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: कार की टक्कर से जख्मी सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत
Wed, 03 Apr 2024 07:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 03 Apr 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
म्रतक हरिप्रसाद पाण्डेय की फाइल फोटो।
कार की टक्कर से जख्मी सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत
- मंगलवार को पुलिस लाइन के पास हुआ था हादसा
फोटो- 14
संवाद न्यूज एजेंसी
पश्चिमशरीरा। सदर कोतवाली के पुलिस लाइन के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर घायल हुए सेवानिवृत्त शिक्षक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह एक मुकदमे की पैरवी के लिए जिला कचहरी आ रहे थे।
कोतवाली के भोलानाथ का पूरा गांव निवासी हरिप्रसाद पांडेय (70) सेवानिवृत्त शिक्षक थे। मंगलवार को वह बाइक से एक मुकदमे की पैरवी के सिलसिले में जनपद न्यायालय मंझनपुर आ रहे थे। जैसे ही वह पुलिस लाइन के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना देख पहुंचे स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। घटना की जानकारी होने के बाद परिवार के लोग भी आ गए। परिजन हरिप्रसाद को इलाज के लिए प्रयागराज के अस्पताल ले गए। वहां बुधवार को उनकी मौत हो गई।
-- --
बाइक की टक्कर से अध्यापक जख्मी
चायल। चरवा कोतवाली के चक बादशाहपुर गांव निवासी राजेंद्र कुमार चायल स्थित श्री लालबहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में अध्यापक हैं। बुधवार सुबह वह बाइक से सुधवर गांव निवासी अपने साथी अध्यापक भीष्म कुमार के साथ लेकर कॉलेज जा रहे थे। जानकीपुर गांव के समीप सामने से आ रहे बेकाबू बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में राजेंद्र कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। संवाद