फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Retired inspector who went on Char Dham Yatra dies, health deteriorates in Yamunotri, Uttarakhand

Kaushambi : चार धाम यात्रा पर निकले रिटायर दरोगा की मौत , उत्तराखंड के यमुनोत्री में खराब हुई तबियत

Mon, 10 Jun 2024 05:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 Jun 2024 05:47 PM IST
सार

करारी कोतवाली के म्यौहर गांव के रमाशंकर त्रिपाठी वन विभाग में दारोगा थे। तीन साल पूर्व वह सेवानिवृत हुए थे। उनके दो बेटे सुजीत त्रिपाठी व सौरभ त्रिपाठी दिल्ली में प्राइवेट जॉब करते हैं। घर पर दोनों बहू व पत्नी रेखा के साथ वह रहते थे।

विज्ञापन
Retired inspector who went on Char Dham Yatra dies, health deteriorates in Yamunotri, Uttarakhand
रमाशंकर त्रिपाठी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वन विभाग से सेवानिवृत दरोगा की चार धाम यात्रा के दौरान उत्तराखंड के यमुनोत्री धाम में तबियत खराब होने के बाद मौत हो गई। वह अपनी पत्नी व परिवार के दंपती के साथ 26 मई को टूरिस्ट बस से यात्रा पर निकले थे। दरोगा की मौत की सूचना पर दिल्ली में रह रहे उनके बेटे शव लेने के लिए रवाना हो गए हैं। 

विज्ञापन


करारी कोतवाली के म्यौहर गांव के रमाशंकर त्रिपाठी वन विभाग में दारोगा थे। तीन साल पूर्व वह सेवानिवृत हुए थे। उनके दो बेटे सुजीत त्रिपाठी व सौरभ त्रिपाठी दिल्ली में प्राइवेट जॉब करते हैं। घर पर दोनों बहू व पत्नी रेखा के साथ वह रहते थे। 26 मई को रमाशंकर त्रिपाठी पत्नी रेखा त्रिपाठी व पड़ोसी कमलेश त्रिपाठी तथा उनकी पत्नी शशिकला त्रिपाठी के साथ टूरिस्ट बस से चारों धाम की यात्रा पर निकले थे।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बड़े बेटे सुजीत के मोबाइल पर फोन आया कि जानकी चट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भैरव मंदिर के पास रमाशंकर की तबियत ज्यादा खराब हो जाने पर पास के अस्पताल ले जाया गया। कुछ देर दोबारा फोन पर मौत की सूचना दी गई। सुजीत त्रिपाठी ने बताया कि फोन से एक एंबुलेंस से वाले से बात हो गई। वह शव लेकर हरिद्वार आ रहा है। दिल्ली से सुजीत त्रिपाठी छोटे भाई सौरभ के साथ हरिद्वार शव लेने के लिए रवाना हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed